{"_id":"63cc23e173f1d25c9b49451b","slug":"road-accident-jija-sala-dead-jhansi-news-jhs2374561178-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में जीजा- साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में जीजा- साले की मौत
Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM IST
सार
चिकित्सकों द्वारा ईश्वर दास (40) निवासी धनौरा और रामस्वरूप उर्फ भज्जू (35) को मृत घोषित कर दिया जबकि वृंदावन पाल को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
झांसी के गुरसराय में बच्चे का जन्मदिन मनाने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गुरसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा -साले थे।
विज्ञापन
ग्राम धनौरा निवासी ईश्वर दास पुत्र नत्थू अपने साले रामस्वरूप उर्फ भज्जू पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम पुरातनी एवं गांव के ही वृंदावन पाल पुत्र भंसे पाल निवासी धनौरा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम धनौरा से गुरसराय ग्राम मड़ोरी में अपने पुत्र शिव सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार की देर रात बाइक से जा रहे थे। ईश्वर दास का पुत्र शिव सिंह ग्राम मड़ोरी में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता है। जैसे ही यह लोग शुक्रवार की देर रात लगभग आठ बजे के गढ़वई के तालाब के पास आए किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया।
विज्ञापन
जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने गुरसराय पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुरसराय ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर ग्राम गढ़बई पहुंचे और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा ईश्वर दास (40) निवासी धनौरा और रामस्वरूप उर्फ भज्जू (35) को मृत घोषित कर दिया जबकि वृंदावन पाल को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी आ गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन