फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rns ba jhansi indians ne jita final

आरएनएस और झांसी इंडियंस ने जीता फाइनल मैच

Thu, 14 Jun 2018 12:53 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 14 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
rns ba jhansi indians ne jita final
cricket, jhansi news - फोटो : demo
बुधवार को पं. विश्वनाथ शर्मा स्पोर्ट्स कांपलेक्स में टी-20 क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। आरएनएस और झांसी इंडियंस टीम के बीच खेले गए अंडर 14 वर्ष के खिलाड़ियों के बीच मैच में शिवम के शानदार 82 रन की मदद से आरएनएस ने जीत दर्ज की। इसी तरह आरएनएस और झांसी इंडियंस की टीम के बीच अंडर 19 वर्ष के खिलाड़ियों की भिड़ंत हुई, जिसमें झांसी इंडियंस के मोहित ने शानदार 70 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने में मदद की।
विज्ञापन


 पहला मैच अंडर 14 का हुआ, जिसमें झांसी इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 12 और प्रिंस ने आठ बनाए। इसके अलावा कोई खिलाड़ी पांच से अधिक रन का सहयोग नहीं दे सका और टीम 132 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। गेंदबाजी कर रहे शिवम व मोहित ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएनएस की टीम के शिवम ने शानदार 82 रन ठोक कर जीत के करीब ला दिया। मोहित ने 20 रन बनाए और टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद अनस ने तीन और हेमंत ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


अंडर 19 का मैच झांसी इंडियंस और आरएनएस के बीच हुआ। झांसी इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। मोहित सिंह ने 70, मुकीम ने 65 और योगेश ने 35 रन का योगदान देकर आरएनएस के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा। गेंदबाजी कर रहे अंकित व शिवम कुमार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंकित यादव ने 36, मोनू ने 12 व शिवम सिंह ने 35 रन का सहयाग किया। टीम सात विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। गेंदबाजी कर रहे मोहित व कपिल ने दो-दो विकेट लिए। मैच के समापन पर अंडर 14 में मैन ऑफ द मैच आरएनएस एकेडमी के शिवम और अंडर 19 में झांसी इंडियंस के मोहित को चुना गया। मुख्य अतिथि सिंह वाहिनी सेवा दल के अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बृजेंद्र यादव, हिमांशु सोनी, वसीम बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed