{"_id":"577d5fcc4f1c1b646d7f9d20","slug":"rim-jim","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश के बीच खरीददारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश के बीच खरीददारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
eid shopping
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर का बाजार बुधवार को पूरे शबाब पर था। बृहस्पतिवार को ईद का पर्व होने के कारण लोगों ने जमकर खरीददारी की। बच्चे, बूढे़, जवान सभी अपनी-अपनी पसंद के कपडे़ और विभिन्न वस्तुओं को खरीदने में मशगूल रहे। सुबह हुई बरसात के कारण जरूर कुछ देर के लिए बाजारों में सन्नाटा रहा, लेकिन दोपहर होते-होते बाजार गुलजार हो गए। रिमझिम बारिश के बीच खरीददारी कर रहे लोगों का उत्साह महंगाई पर भारी रहा।
बुधवार सुबह कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के कारण लोगों के कदम घरों में थमे रहे। दोपहर के समय जैसे ही कुछ समय के लिए बारिश रुकी, उत्साह से लबरेज लोगों ने महानगर के प्रमुख बाजारों मानिक चौक, बड़ा बाजार, सदर बाजार, सीपरी के शोरूमों में रंगत बढ़ा दी। युवा मनपसंद जींस, शर्ट और टी शर्ट, तो युवतियां नए डिजाइनों के ब्रांडेड सूट फिटिंग के अनुसार खरीदते नजर आईं। बुजुर्गों ने जहां कुर्ता पायजामा को तरहीज दी, वहीं महिलाओं से सूट की खरीदारी की।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बाजार भी इस रंगत से अछूते नहीं रहे। रिमझिम बरसात के बीच नरिया बाजार, राई का ताजिया, बिसात खाना में रेडीमेड कपड़ों, जूतों और चूड़ियों की दुकानों के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ रही। हालत यह रही कि इन दुकानों पर अपनी बारी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाजार में महंगाई का जोर रहा, लेकिन ईद के उत्साह के आगे वह भी फीका पड़ गया।
विज्ञापन
दस रुपये में कान के टॉप्स
आर्टिफिशियल ज्वैलरी में सुनहरे, सिल्वर और मल्टीकलर में कान के टाप्स 10 रुपये से सौ रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। कंगन ब्रेसलेट 10 रुपये से, गले की चैन 15 रुपये से, अंगूठी 5 रुपये से सौ रुपये तक में उपलब्ध रही।
करांची सूट रहा आकर्षण का केंद्र
लेडिज सूट में हर बार की तरह करांची सूट और प्लाजो का सूट की डिमांड लड़कियों में ज्यादा रही। प्लाजो सूट 1000 रुपये से, बुटीक सूट 800 रुपये से, लांग सूट 1000 रुपये से, अफगानी सूट 1000 रुपये से तथा जयपुरी सूट 600 रुपये से दो हजार रुपये तक में बिका।
सिंवईयों के दामों में मामूली वृद्धि
ईद पर मेहमानों के स्वागत के लिए सिंवई बाजार में दिन भर खरीददारों की खूब भीड़ रही। बुधवार को दामों में थोड़ी वृद्धि हुई। खुली सिंवई 50 से 60 रुपये किलो, दूध फैनी 100 रुपये से 110 रुपये तथा पैकिंग में सिंवई 150 रुपये से 160 रुपये किलो तक में बिकी।
बच्चों के कपड़े महंगे
बच्चों की रेडीमेड कपड़ों के दाम भी बढ़े रहे। बाबा सूट 200 रुपये से 500 रुपये तक, पठानी सूट 200 रुपये से 500 रुपये तक, जींस 250 रुपये 600 रुपये तक, टी शर्ट व शर्ट 150 रुपये से 600 रुपये तक में बिकी।
हमेशा बढ़ती है महंगाई
महंगाई हमेशा बढ़ती है, लेकिन त्यौहार पर नए कपडे़ खरीदना आवश्यक है। दो माह पूर्व ही शोरूम से 400 रुपये में शर्ट खरीदी थी, जो आज 500 रुपये मिली।
तबरेज अहमद
रेट बढे़, लेकिन बजट में है
बच्चों में ईद को लेकर खूब उत्साह है। बच्चों ने सलवार कुर्ता पठानी लुक में खरीदा है। थोडे़ रेट बढे़ है, लेकिन बजट में है।
हसीब अहमद
सीमित बजट में की खरीददारी
बच्चों के कपड़ों में इस बार ज्यादा महंगाई रही। ऐसे में सीमित बजट के अनुसार ही खरीददारी की। हाल ही में बाबा सूट 300 रुपये में खरीदा था, वहीं डिजाइन का सूट में सौ रुपये वृद्धि मिली।
तरन्नुम
महंगी होने से नहीं पड़ता कोई फर्क
ईद पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों का स्वागत करना है। सिंवई के दही बडे़ व दूध फैनी बनानी है। थोड़ी बहुत महंगी होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
शहनाज