फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired railway worker, who was in jail for murdering his wife, died

Jhansi News: पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रिटायर्ड रेलकर्मी ने तोड़ा दम

Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Retired railway worker, who was in jail for murdering his wife, died

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रिटायर्ड रेलकर्मी ने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। जेल अफसरों के मुताबिक वह पिछले काफी दिनों से बीमार था। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



चिरगांव के पहाड़ी गांव निवासी मूलचंद अहिरवार (68) पुत्र हुल्ले रेलवे में पॉइंट्समैन पद से आठ साल पहले रिटायर्ड हुआ था। पत्नी अजब देवी के साथ वह गांव में रहता था। करीब पांच साल पहले पत्नी अजब देवी की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या के आरोप में मूलचंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से वह जेल में बंद था। बेटा वीर अहिरवार उससे मुलाकात करने जाता था। बेटे वीर सिंह के मुताबिक कुछ माह पहले पिता मूलचंद लकवा के शिकार हो गए। उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 31 दिसंबर को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह मूलचंद की सांस थम गई।
विज्ञापन




इनसेट



परिजन ने उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप

मूलचंद के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेटे वीर सिंह ने कहा पिछले एक माह में तीन बार हालत बिगड़ने पर मूलचंद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थोड़ा आराम मिलने पर जेल भेज दिया जाता था। इस वजह से उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए दो यूनिट खून की जरूरत बताई, लेकिन जेल प्रशासन ने इसका भी इंतजाम नहीं किया। वहीं, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने उपचार में लापरवाही के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि चिकित्सकों ने जो भी मांगा, उसे समय पर उपलब्ध कराया गया। मूलचंद की तबीयत खराब थी। इस वजह से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed