फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired accountant dies after being hit by Kushinagar Express

Jhansi News: कुशीनगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से सेवानिवृत्त लेखपाल की मौत

Mon, 22 Apr 2024 03:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Retired accountant dies after being hit by Kushinagar Express
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मोंठ थाना इलाके में कुशीनगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से सेवानिवृत्त लेखपाल की मौत हो गई। सुबह टहलने के दरम्यान बुजुर्ग हादसे का शिकार हुआ। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

मोंठ के मोहल्ला अखाड़ापुरा निवासी हरदयाल पाल (65) पांच साल पहले लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बेटे बृजेश सिंह ने बताया कि पिता रोजाना सुबह घूमने जाते थे। रविवार की सुबह भी वह घूमने के लिए निकले थे। इसी दरम्यान तकरीबन साढ़े चार बजे वह कुशीनगर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को तलाशी में मृतक की जेब से कुछ कागज मिले, जिसके आधार पर सूचना परिजनों को दी गई। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो बेटे बृजेश व चंद्रप्रताप और एक बेटी सुषमा है। तीनों की शादी हो चुकी है। वहीं, छोटा बेटा चंद्रप्रताप इंजीनियर है और बेंगलुरु में नौकरी करता है। पिता की मौत की सूचना पर बेटा घर के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed