{"_id":"65d273542e8ff44522008389","slug":"rest-rooms-restaurants-and-dormitories-ready-on-the-highway-service-going-to-start-soon-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103745-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे किनारे तैयार हुए रेस्ट रूम, रेस्टोरेंट और डोरमेट्री, जल्दी शुरू होने जा रही सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे किनारे तैयार हुए रेस्ट रूम, रेस्टोरेंट और डोरमेट्री, जल्दी शुरू होने जा रही सेवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे के किनारे राहगीरों के लिए सुविधाओं का बाजार सजाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसमें हर 40 किलोमीटर के फासले पर रेस्टोरेंट, रेस्टरूम, टॉय स्टोर खोले गए हैं। अनुबंध होने के बाद इन्हें वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। सैकड़ों किलोमीटर का रास्ता तय करने के दौरान हाईवे पर वाहन चालकों को आराम करने के लिए ढाबे या फिर रास्ते में पड़ने वाले शहरों में जाना पड़ता है। ऐसे में ढाबा संचालक हाईवे के डिवाइडर तोड़कर दुर्घटनाओं को दावत देने लगते हैं। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने झांसी जिले में पड़ने वाले हाईवे पर हर 40 किलोमीटर पर रेस्टोरेंट, रेस्टरूम, टॉय स्टोर बनाकर तैयार किए हैं। इसके साथ ही यहां ट्रक चालकों के लिए डोरमेट्री भी बनाई गई हैं। जहां 20 बेड की व्यवस्था है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद लोग निर्धारित भुगतान कर सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीएल चौधरी ने बताया कि हाईवे पर हमने रेस्टोरेंट, रेस्टरूम, डोरमेट्री और पार्किंग तैयार कर दी हैं। इनका संचालन फर्म द्वारा किया जाना है, जिसके लिए वह सरकार को भुगतान करेगी। जल्दी ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।