{"_id":"6a3848427b4375dc810b02d4","slug":"resolved-to-adopt-yoga-for-a-healthy-life-jhansi-news-c-420-1-sjhs1005-8555-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
चिरगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने योगाभ्यास किया व स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय चिरगांव में प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में योग शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षक संजीव कुमार व यादवेंद्र सिंह के निर्देशन में ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया गया।
वहीं, श्री गणेश शंकर विद्यार्थी सरस्वती शिशु मंदिर में भी योग हुआ। कार्यक्रम में कैलाशनारायण प्रधान ने विद्यार्थियों व लोगों को विभिन्न योगासन कराए। भवानी गुप्ता ने योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल छिरौना में बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। ग्राम पंचायत सचिव आरबी नायक ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद