{"_id":"575c71444f1c1b507e9c60b6","slug":"reservations-by-june-thirty-trains-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस जून तक ट्रेनों में आरक्षण फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस जून तक ट्रेनों में आरक्षण फुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
train, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने का अब आखिरी समय चल रहा है। परिजन बच्चों को घुमाने के लिए पर्यटन व धार्मिक नगरों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके चलते तीस जून तक अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल चल रहे हैं। जो यात्री परिवार के साथ धार्मिक या पर्यटक स्थलों पर घूमने जाना चाहते हैं, वह कंफर्म टिकट न मिलने के कारण मायूस हैं। हालांकि, कुछ शहरों के लिए संचालित समर स्पेशल
ट्रेनों का उपयोग विकल्प के रूप में यात्री कर सकते हैं। इससे उनकी परेशानी कम होगी।
भीषण गर्मी में भी ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इससे तीस जून तक आरक्षण का हाल बुरा है। प्रतीक्षा सूची में शामिल टिकट का कन्फर्म होना तो दूर, आरएसी भी क्लीयर नहीं हो रहा है। मजबूरन यात्रियों को आरएसी में मिलने वाली आधी सीट पर दूसरे यात्री के साथ बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। सभी प्रमुख ट्रेनों में आरएसी का यही हाल है।
इन दिनों झांसी से गुजरने वाली ग्वालियर बरौनी छपरा मेल, कर्नाटक संपर्क क्रांति, आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति, पंजाब मेल, पठानकोट, मंगला, गोवा, उत्कल, आंध्रा, सदर्न, पुष्पक, दक्षिण, इंदौर पटना, महाकौशल, गोरखपुर कोचीन, कुशीनगर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में आरएसी कंफर्म नहीं हो पा रहा है। हालांकि, रेलवे ने विकल्प के रूप में कुछ जगहों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है,
विज्ञापन
मगर जानकारी के अभाव में यात्री इन ट्रेनों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जबकि, समर स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म बर्थ आसानी से मिल रही है। वहीं, रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त इंतजाम न करने से जनरल कोचों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं है।
यह होता है आरएसी
रेलवे कंफर्म सीटों के उपरांत यात्रियों को आरएसी (रिजरवेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) में बर्थ उपलब्ध कराता है। आरएसी का टिकट मिलने पर यात्री को साइड लोअर बर्थ की आधी सीट उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वह कुछ हद तक परेशानी से बच सके। एक स्लीपर कोच में नौ साइड लोअर बर्थ होती हैं।
इनमें आठ बर्थों पर सोलह यात्रियों को आरएसी टिकट जारी किया जाता है। अगर अंतिम समय तक आरएसी कंफर्म नहीं होता है तो दो यात्रियों को एक बर्थ पर ही बैठना पड़ता है। इतना अवश्य है कि अगर कोई यात्री अपनी बर्थ पर नहीं आता है तो कोच टीटीई सबसे पहले आरएसी यात्री को ही बर्थ देगा। जिस यात्री का आरएसी नंबर सबसे कम होगा, उसे पहले सीट दी जाएगी।
तत्काल टिकट भी आसान नहीं
यात्रा तिथि के एक दिन पहले मिलने वाले तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी है। यात्रियों को अधिक किराया देने के बाद भी बर्थ नहीं मिल पा रही है। तत्काल में आरक्षण टिकट पाने के लिए यात्री सुबह चार-पांच बजे से ही आरक्षण कार्यालय के बाहर कतार में खड़े हो रहे हैं। वह क्लीयर टिकट पाने के लिए मुंहमांगी कीमत देने को भी तैयार हैं,
लेकिन बर्थों की संख्या कम होने के कारण उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। यही हाल इमरजेंसी कोटे का बना हुआ है। चयनित ट्रेनों में दो से चार सीटें इमरजेंसी कोटे की होती हैं। हालात यह हैं कि एक ट्रेन के लिए पंद्रह से बीस प्रार्थना पत्र आ रहे हैं।
स्टेशन पर नहीं मिल पाती साप्ताहिक ट्रेनों की जानकारी
रेलवे हर साल गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। मगर, झांसी स्टेशन पर इन ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। दरअसल, इन ट्रेनों की जानकारी न तो पूछताछ और न ही आरक्षण कार्यालय में चस्पा की गई है। जिस दिन ट्रेन गुजरने वाली होती है, उस दिन अवश्य पूछताछ कार्यालय में उसकी जानकारी अंकित कर दी जाती है। इस कारण यात्री इन ट्रेनों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
इन साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों में मिल सकती है जगह
--------------------------------------------
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक झांसी आने का दिन व समय कब तक उपलब्ध
01683 भोपाल से लखनऊ गुरुवार दोपहर 2 बजे 30 जून तक
01684 लखनऊ से भोपाल शुक्रवार की सुबह छह बजे एक जुलाई तक
22679 यशवंतपुर से वैष्णोदेवी सोमवार रात 12.28 बजे 27 अगस्त तक
22680 वैष्णोदेवी से यशवंतपुर मंगलवार की रात 11.05 बजे 30 अगस्त तक
02125 नागपुर से अमृतसर रविवार की सुबह 5.45 बजे 25 जून तक
02126 अमृतसर से नागपुर सोमवार शाम 5.15 बजे 27 जून तक
02107 लोकमान्य तिलक से लखनऊ रविवार सुबह 7.25 बजे 25 जून तक
02108 लखनऊ से लोकमान्य तिलक रविवार रात 9.45 बजे 26 जून तक