{"_id":"a111c479f5c14d1e2614969334cee4ff","slug":"report-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों का रिपोर्ट कार्ड हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदारों का रिपोर्ट कार्ड हो रहा तैयार
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एसएसपी द्वारा गठित टीम छह माह से थानाध्यक्षों के कार्यों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटी है। टीम द्वारा एक पखवाड़े में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। असंतोषजनक कार्य करने वाले थानेदार को जवाब-तलब कर मुख्य धारा से हटाया जा सकता है।
पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर एसएसपी किरण एस किसी भी स्तर पर कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। लोगों द्वारा थानेदारों पर लगने वाले आरोप-प्रत्यारोप के चलते एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए एक टीम गठित की थी। टीम को स्पष्ट निर्देश हैं कि वह जिले के प्रत्येक थानेदारों के छह माह के कार्यों का गुणवत्ता व दोष के आधार पर मूल्यांकन करें। उन्होंने एक पखवाड़े के अंदर रिजल्ट सौंपने से आदेश टीम को दिए हैं, ताकि संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके।
बताते हैं कि पास होने वाले थानेदारों को शाबाशी और असफल होने वाले थानेदारों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले उनसे दोषों के बारे में सवाल जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनको लूप लाइन में भेजा जा सकता है। इसकी जानकारी से जिले के थानेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और निर्विरोध कराने के लिए थानेदारों के कार्यों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। एक पखवाड़े के अंदर रिजल्ट घोषित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।