फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   repairing In samajwadi party

समाजवादी पार्टी में शुरू हुआ संगठन की रिपेयरिंग की काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
repairing In samajwadi party
समाजवादी पार्टी की राजनीति शुरुआत से ही कुछ नेताओं के इर्दगिर्द घूमती रही। पार्टी को मिली लगातार असफलताओं के बावजूद इन नेताओं का सिक्का चलता रहा। पिछले विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद से ही संगठन में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गईं थीं, जिसकी तस्वीर अब साफ होने लगी है। पार्टी नेतृत्व ने युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सपा के पूर्व सचिव महेश कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाया है। अचानक सामने आए इस नाम को पार्टी के कई दिग्गज आसानी से पचा नहीं पा रहे हैं, हालांकि वे खुलकर विरोध भी नहीं जता रहे हैं। लेकिन, अंदरखाने में वे पार्टी नेतृत्व के इस फैसले पर वे नाखुशी जाहिर करते हुए भी नहीं थक रहे हैं, परंतु एक बड़ा तबका शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ा नजर आ रहा है। उनका मानना है कि नये लोगों के हाथ में कमान जाने से पार्टी के साथ एक बड़ा नया वर्ग जुड़ेगा, जिसका लाभ आगामी चुनाव में होगा। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी में एक नया धड़ा भी उभरकर सामने आया है, जिसकी पकड़ सीधी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed