{"_id":"658c75e9cd7b2b3c8108aa84","slug":"repair-work-of-train-wheels-started-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-233743-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में शुरू हुआ ट्रेन के पहियों की मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में शुरू हुआ ट्रेन के पहियों की मरम्मत का काम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेन के पहियों को अब मरम्मत के लिए गोरखपुर या आगरा नहीं भेजा जाएगा, अब यह काम यहीं किया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से यहां व्हील लेथ सेंटर का निर्माण किया गया है। इसमें बतौर ट्रायल पहियों की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
ट्रेन के पहियों को मरम्मत के लिए बाहर भेजे जाने की वजह से काफी समय जाया होता था। साथ ही अलग से रेल कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ जाती थी। लेकिन, अब व्हील लेथ सेंटर का निर्माण यहीं कर लिया गया है। इसमें पहियों की मरम्मत का ट्रायल किया जाने लगा है। मरम्मत के लिए ग्वालियर और खजुराहो से भी यहां पहिए भेजे गए हैं। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्मित सेंटर में एक दिन में 25 पहियों की मरम्मत की जाएगी। रेल मंडल के सभी पहिए यहां दुरुस्त किए जाएंगे। नवनिर्मित सेंटर में पहियों के उस भाग की मरम्मत की जाएगी, जो पटरी के सीधे संपर्क में रहता है।