{"_id":"62af73027d3d655d7050abc0","slug":"relief-now-aadhar-card-related-facilities-will-be-available-from-the-post-office-sitting-at-home-jhansi-news-jhs22317067","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: अब डाकघर द्वारा घर बैठेे मिलेंगी आधार कार्ड संबंधी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: अब डाकघर द्वारा घर बैठेे मिलेंगी आधार कार्ड संबंधी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अब आधार कार्ड से जुड़ा कोई भी काम है, वो घर बैठे हो जाएगा। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और डाकघर घर पर ही सेवा मुहैया कराने के लिए तेजी से काम कर रहा है। यह सुविधा लागू होते ही घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कराना, पते में बदलाव जैसे तमाम अपडेट घर बैठे करा सकेंगे।
इसका मतलब ये हुआ कि इन सेवाआें का लाभ उठाने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र या डाकघर जाने की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। इस काम को करने के लिए झांसी मंडल में 500 डाकियों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें से अभी तक 165 डाकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय ने बताया कि मंडल में 500 डाकियों को प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यालय से निर्देश मिले हैं, इसमें से 165 को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें झांसी में 42, ललितपुर में 58 व जालौन में 65 को चयनित किया गया है। जल्द ही इन डाकियों से मंडल में लोगों के आधार अपडेशन व छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने का कार्यभार सौंपा जाएगा। अभी तक लोगों को आधार कार्ड पर पुराने नंबर होने पर कई सुविधाएं से वंचित रहना पड़ता है। डाकियों द्वारा यह सुविधा घर-घर मिलने लगेगी।