फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   relief for cold in day, weather change in night

दिन में सर्दी से राहत, रात को छूटी कंपकंपी

Sat, 04 Jan 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
relief for cold in day, weather change in night
शुक्रवार को गुनगुनी हल्की धूप से ठंड से राहत रही।
झांसी। सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी की वजह से महानगर वासियों को सर्दी से कुछ राहत मिल गई है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के कारण दिन में तो लोगों को ज्यादा सर्दी नहीं लगी लेकिन शाम से वातावरण में ठंडक घुलनी शुरू हो गई। शाम को सर्द हवाएं चलने की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह की शुरुआत तो कोहरे के साथ हुई मगर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ठंडक कम होती है। आसमान भी साफ होने लगा। कुछ देर के लिए हल्की धूप भी खिली। हालांकि, बाद में बादलों की आवाजाही से सूरज ढक गया। अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह तापमान में बढ़ोतरी होने और हवाएं न चलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, जैसे-जैसे शाम करीब आती गई, वैसे-वैसे ठंड लौटने लगी। सर्द हवाएं भी चलनी शुरू हो गईं, इससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम पारा गिरेगा। इससे दिन में तो कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सकती है लेकिन रात को गलन होगी। अगले सप्ताह बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन

ये रह सकता पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 19 8
रविवार 21 8
सोमवार 22 10
मंगलवार 22 14
बुधवार 22 9
बृहस्पतिवार 21 8
शुक्रवार 23 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed