{"_id":"60b92df88ebc3ee4a41542e3","slug":"relax-in-corona-curfew-jhansi-will-be-unlock-jhansi-news-jhs1962940189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कफ्र्यू में आज से ढील, अनलॉक होगा झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कफ्र्यू में आज से ढील, अनलॉक होगा झांसी
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में आज से ढील, अनलॉक होगा झांसी
झांसी। कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद झांसी को शुक्रवार से कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलने जा रही है। 34 दिन बाद एक बार फिर से सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटेगा। बाजार गुलजार नगर आएंगे और आवागमन में पुलिस की रोकटोक का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, ये ढील सुबह सात से शाम सात बजे तक के लिए ही मिलेगी। इसके अलावा शुक्रवार को शाम सात बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक साप्ताहिक कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा।
बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए शासन की ओर से अप्रैल में रात्रिकालीन व साप्ताहिक कर्फ्यू जैसे उपाय किए थे। लेकिन, ये नाकाफी साबित हुए थे। इसके बाद मई की शुरुआत में ही पूर्णकालिक कर्फ्यू का एलान कर दिया गया था। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां ठप पड़ गईं थीं। 34 दिनों तक झांसी में ये हालात बने रहे। लेकिन, अब मरीजों की संख्या 600 से कम होने के बाद झांसी में शुक्रवार से अनलॉक होने जा रहा है। वर्तमान में झांसी में 395 सक्र्रिय संक्रमित बचे हैं।
ये रहेगी व्यवस्था
--------------
- दुकान और बाजार के साथ सुपर मार्र्केट में मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ खोलने की अनुमति।
- सिनेमा हॉल, जिम आदि पहले की तरह बंद रहेंगे।
- शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षण संस्थानों व कोचिंग में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय अधिकारियों के आदेशों के अनुसार होगी। शिक्षक व कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों से विद्यालय आने-जाने की अनुमति होगी। विद्यालयों के प्रशासनिक कार्यालय खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन
- शादी व अन्य समारोहों में एक समय में अधिकतम 25 अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता के साथ अनुमति होगी।
- शव यात्रा में कोविड - 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिकतम 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।
- तीन पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, बैटरी चलित ई-रिक्शा में चालक समेत तीन व्यक्ति, जबकि चार पहिया वाहनों में केवल चार लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी।
- अंडे, मांस, मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई के साथ बंद स्थान या ढककर बेचने की अनुमति होगी। खुले में बिक्री पर रोक रहेगी।
ध्यान रखें कोरोना अभी जिंदा है...
झांसी। कोरोना के मरीजों की संख्या में भले ही कमी आई हो, लेकिन हमें ये ध्यान रखना होगा कि अभी ये महामारी खत्म नहीं हुई है। नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। साथ ही मौत के आंकड़े भी प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ जाएंगी। हमें पहले से ज्यादा सावधानियां बरतनी होंगी। इन बातों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखना होगा।
- बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना होगा।
- घर से बाहर जाएं तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।
- बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न जाने दें।
- किसी भी दशा में भीड़ का कतई हिस्सा न बनें।
- खरीदारी करने केवल उन्हीं व्यापारिक संस्थानों में जाएं, जहां कोरोना से बचाव के नियमों का पालन हो रहा हो।
- वैक्सीनेशन जरूर कराएं, कोरोना से बचने का ये सबसे बेहतर उपाय है।
बेहद भारी गुजरे ये 34 दिन, छोड़ गए त्रासदियां
झांसी। कोरोना कर्फ्यू के 34 दिन बेहद भारी गुजरे हैं। ये अपने पीछे तमाम त्रासदियां छोड़ गए हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कोरोना के कारण जिले में अब तक पाए गए 36,378 मामलों में से 9,802 मरीज इन्हीं दिनों में सामने आए। जबकि, इन्हीं दिनों में जिले के हर कोने में मौत का मंजर देखने को मिला। कोरोना से अब तक जिले में 607 लोगों की जान जा चुकी है, इनमें से 337 की सांसों की डोर थम गई। कई बच्चों के सिर से माता - पिता का सहारा छिन गया, तो कई बुजुर्गों की बुढ़ापे की लाठी इस महामारी ने छीन ली।