घटाई गई हाउसटैक्स में मिलने वाली छूट, भवनस्वामियों पर बढ़ा टैक्स का बोझ
भवन स्वामियों को हाउसटैक्स जमा करने में दी जाने वाली छूट दस फीसदी से घटकर सिर्फ छह फीसदी बची। यह छूट भी भवनस्वामियों को इसी माह तक मिलेगी। अगले माह से भवनस्वामियों को पूरा टैक्स जमा करना होगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि यह छूट भी भवन स्वामियों को इसी माह तक मिल सकेगी।
विस्तार
भवनस्वामियों पर बढ़ा टैक्स का बोझ
इसके बाद 1 से 31 अगस्त तक 8 प्रतिशत एवं 1 से 30 सितंबर तक छह फीसदी छूट दी जाती है। सामान्यता नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत के साथ अप्रैल माह में हाउसटैक्स के बिल बन जाने चाहिए लेकिन, निगम प्रशासन जून माह से पहले कभी बिल तैयार नहीं कर पाता। वहीं, इस बार कोरोना की मार के चलते जून माह में भारी अफरातफरी रही। अभी तक लोग इसके सदमे से उबर नहीं सके हैं। इन सब वजहों से बहुत कम लोग हाउसटैक्स छूट का फायदा उठा सकें।
अभी करीब बीस हजार भवनस्वामी ही टैक्स चुकता कर सके हैं। अब छूट में कमी से भवनस्वामियों पर टैक्स का बोझ बढ़ गया हालांकि इसके पहले निगम प्रशासन सदन के माध्यम से छूट की समयसीमा बढ़ाने की बात कह रहा था लेकिन, आखिरी समयसीमा में भी कोई इजाफा नहीं किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि यह छूट भी भवन स्वामियों को इसी माह तक मिल सकेगी।
बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए गठित की गईं टीमें