{"_id":"6a287e34d16e83a0530b4854","slug":"recruitment-process-back-in-the-headlines-eligibility-lists-for-teachers-missing-from-half-the-departments-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-812708-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फिर सुर्खियों में नियुक्ति प्रक्रिया, आधे विभागों की शिक्षक पात्रता सूची गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फिर सुर्खियों में नियुक्ति प्रक्रिया, आधे विभागों की शिक्षक पात्रता सूची गायब
Wed, 10 Jun 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिर सुर्खियों में आ गई है। बीयू की वेबसाइट पर आधे विभागों की शिक्षक पात्रता सूची ही गायब हो गई है। परीक्षा से ठीक पहले सूची हटना कई सवाल खड़े करने लगा है। बीयू प्रशासन इसे तकनीकी समस्या बता रहा है।
बीयू में इस बार 33 नियमित अथवा स्ववित्त पोषित विभागों में नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। पांच विभागों में बहुत कम आवेदन आने के बाद अब 28 विभागों की लिखित परीक्षा 11 और 12 जून को तीन पालियों में कराई जानी है। बताया गया कि बीयू की वेबसाइट पर शिक्षकों की पात्रता सूची अपलोड की गई। मौजूदा समय में सिर्फ 15 विभाग ऐसे हैं, जिनकी पात्रता सूची वेबसाइट पर पड़ी हुई है। वहीं, फार्मेसी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, बायोमेडिकल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, एजुकेशन, बायोटेक इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल साइंस, लॉ, बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शिक्षक पात्रता सूची ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट से गायब है। आधे विभागों की सूची वेबसाइट पर पड़ा होना और आधे विभागों की गायब सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि तकनीकी समस्या के चलते कुछ विभागों की शिक्षक पात्रता सूची वेबसाइट से हट गई है। बुधवार को ये वेबसाइट पर फिर से अपलोड हो जाएगी।
पिछली बार सीएम तक पहुंचा था मामला
बीयू में इससे पहले 2024 में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। तब ये मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने सीएम को पत्र लिख शिकायत की थी कि कई विभागों में नियुक्तियां पहले से ही तय हैं और साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षा की औपचारिकता निभाई जा रही है। उनके पत्र में उल्लेख पांच में से चार शिक्षक की नियुक्ति हो गई थी। एक शिक्षक का साक्षात्कार नहीं कराया गया था। एबीवीपी कार्यकर्ता भी अनशन पर बैठे थे।