फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Record: March of temperature after 35 years... mercury crossed 39

रिकाॅर्ड : 35 साल बाद तापमान का मार्च... पारा 39 पार

Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Record: March of temperature after 35 years... mercury crossed 39

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 35 साल में पहली बार मार्च के पहले पखवाड़े (शुरुआती 15 दिन) में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। मौसम केंद्र लखनऊ के 1991 से अब तक के आंकड़ों से ये पुष्टि होती है। इस महीने अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं।

गर्म हवा चलनी भी शुरू हो सकती है।झांसी में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। एक सप्ताह में ही अधिकतम तापमान में साढ़े सात डिग्री से ज्यादा का इजाफा हुआ है। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 1991 से अब तक की नवीनतम जलवायु अवधि के आंकड़े देखें तो मार्च के शुरुआती 15 दिनों में पहली बार दिन के तापमान ने 39 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छूआ है। इससे पहले 14 मार्च 2004 में मार्च के प्रथम पखवाड़े में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने बताया कि इसी महीने गर्म हवा चलनी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर मार्च में गर्म हवा कभी-कभार ही चलती है। इसी महीने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। ह
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed