{"_id":"58e935c14f1c1bf8335b76c0","slug":"ravi-s-war-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर शुरू होगा ‘रवि का वार’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर शुरू होगा ‘रवि का वार’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
sun, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पिछले एक सप्ताह से गर्मी के तेवर थोड़े ढीले थे, लेकिन रविवार से एक बार फिर मौसम के मिजाज में तल्खी लौटेगी। सूर्य तेवर दिखाएगा। चटख धूप खिलेगी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे गर्मी बढ़ेगी।
जम्मू - कश्मीर में हुई बारिश और बर्फवारी का असर पिछले सप्ताह यहां भी देखने को मिला। गर्मी में थोड़ी कमी रही और धूप के तेवर भी हल्के रहे। अधिकतम तापमान 42 से लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस तक पर पहुंच गया था। इससे राहत महसूस हुई थी। लेकिन, रविवार से मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा, लेकिन मंगलवार को यह बढ़कर 42 और बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छूएगा।
इसके बाद भी मौसम का मिजाज यही बना रहेगा। ग्यारह से तेरह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आने वाले सप्ताह में आसमान एकदम साफ रहेगा, जिससे चटख धूप खिलेगी। इससे गर्मी भी बढ़ेगी। अगले एक पखवाड़े तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।