फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ravana's ego ended with one arrow, truth won

Jhansi News: एक बाण से रावण के अहंकार का अंत, सत्य जीता

Sun, 13 Oct 2024 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Ravana's ego ended with one arrow, truth won
दशासन, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन
विज्ञापन

- क्राफ्ट मैदान, जिमखाना मैदान सदर, सीपरी व प्रेमनगर नगरा में हुआ विशालकाय पुतलों का दहन
- आकर्षक आतिशबाजी का आनंद लिया लोगों ने
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शनिवार को विजयादशमी पर्व उत्साह से मनाया गया। महानगर के क्राफ्ट मैदान, सदर के जिमखाना मैदान, प्रेमनगर नगरा और सीपरी में लंकापति रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। आकर्षक आतिशबाजी भी दर्शकों को देखने को मिली। वहीं, गली-मोहल्लों में भी बच्चों ने रावण के पुतलों का दहन किया।
क्राफ्ट मैदान में बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के तत्वावधान में आयोजन हुआ। श्रीराम व रावण की सेनाएं निकली। सोने की लंका का दहन हुआ। श्रीराम व रावण का युद्ध आकर्षण रहा। प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध के पश्चात आकर्षक आतिशबाजी हुई। तत्पश्चात रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन हुआ। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, अनुराधा शर्मा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, अशोक जैन, संदीप सरावगी, अनूप सहगल, संजय अग्रवाल, जीतू सोनी, सोमकांत निगम अनुज, अनूप जैन आदि मौजूद रहे।।
विज्ञापन

सदर बाजार के जिमखाना मैदान में 50-50 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। ग्वालियर के रामनारायण, जालौन के सलीम व लला ने आतिशबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बिग्रेडियर सत्यनारायण ने भगवान श्रीराम का तिलक किया। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, महामंत्री राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कोमलचंद्र जैन, विकास खत्री, विजय प्रकाश पटैरिया, अर्जुन यादव, रोहित गुप्ता, नारायण दास सेन, कुंदन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन शांतनु पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीरामलीला प्रेमनाट्य समिति प्रेमनगर के तत्वावधान में दशहरा ग्राउंड पर विजयादशमी समारोह हुआ। आतिशबाजी का शानदार मुकाबला हुआ। 1100 राउंड की कडक बिजली आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहीं। 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, आर्य समाज के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व मेयर किरन वर्मा, परनतप शर्मा ने भगवान श्रीराम का तिलक किया। अध्यक्षता एमएलसी रमा निरंजन ने की। मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक आरडी मौर्या, विशिष्ट अतिथि दिनेश गोस्वामी, अनिल सुडेले, महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह यादव, राम आसरे गुप्ता, श्रवण तिवारी, रविकांत दुबे, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया। सीपरी में भी रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed