{"_id":"5e2751498ebc3e4b433533e0","slug":"rasty-ke-liye-dothi-rani-ki-jhansi-jhansi-news-jhs1581339185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के लिए दौड़ी 'रानी की झांसी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के लिए दौड़ी 'रानी की झांसी'
Wed, 22 Jan 2020 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की रन फॉर कंट्री में देश के लिए हर वर्ग के लोग दौड़े
अमर उजाला की ओर से इस बार गणतंत्र दिवस का जश्न खास अंदाज में मनाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार की सुबह महानगर में रन फॉर कंट्री (मिनी मैराथन) का आयोजन हुआ, जिसमें युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, पुलिस के जवान, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ - साथ भारी संख्या में जन सामान्य के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
धावकों का रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है। इस दौरान राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के उद्घोष गुंजायमान रहे। बच्चे - बड़े सभी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
जबकि, इससे पहले नगर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने ध्यानचंद स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। लगभग दो किलोमीटर का फासला तय कर सभी धावक लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।