{"_id":"5f8b43778ebc3e9bae32bd02","slug":"rapist-will-not-live-in-state-reporters-news-jhs178922171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नहीं रह पाएंगे दुराचारी: मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नहीं रह पाएंगे दुराचारी: मुख्य सचिव
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को मुख्य सचिव आरके तिवारी ने झांसी से मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था के नाम पर सख्ती से काम कर रही है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार दुराचारियों को प्रदेश से बाहर खदेड़कर ही दम लेगी।
महानगर स्थित पंडित दीनदयाल सभागार से मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बुंदेलखंड वीरांगनाओं की धरती है। हमारी संस्कृति में नारी का सम्मान पुरुषों से हमेशा ऊंचा रहा है। नारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की जरूरत है। इस अभियान के जरिए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के साथ नारी को स्वावलंबी बनाने की कोशिश होगी।
इसके पहले आईजी सुभाष सिंह बघेल ने मंडल में महिलाओं के साथ हुए अपराधों की रोकथाम को लेकर की गई कार्रवाई के बारे में बताया। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए बालिका एवं महिलाओं को भरोसा दिलाया। कहा, वे अपने साथ होने वाली घटनाएं अवश्य बताएं, उनकी पहचान हमेशा गुप्त रहेगी। एसएसपी दिनेश कुमार ने नारी सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान कई विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य सचिव ने एलईडी वैन सहित एंटी रोमियो दल तथा महिला शक्ति मोबाइल वैन को फ्लैग ऑफ करके रवाना किया। कार्यक्रम में एमएलसी रमा निरजंन, सदर विधायक रवि शर्मा, जनपद नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस, सीडीओ शैलेष कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।
मुख्य सचिव ने याद किए झांसी में बिताए बचपन के दिन
मुख्य सचिव कुछ देर के लिए बचपन की यादों में खो गए। अपने संबोधन के बीच बताया कि महोबा में जन्म के बाद उनकी पढ़ाई ललितपुर-झांसी में हुई। उस समय ललितपुर भी झांसी का ही हिस्सा था। उनका काफी समय यहीं बीता। कहा, झांसी से एक मोह की वजह से उन्होंने इस अभियान की शुरूआत के लिए इस शहर को चुना।
सभी थानों में बनेंगी महिला हेल्प डेस्क
मुख्य सचिव कोतवाली पहुंचे और वहां बनी महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने यहां महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके साथ अच्छे व्यवहार के निर्देश दिए। मुख्य सचिव के मुताबिक इसी तरह की महिला हेल्प डेस्क सभी थानों में बनाई जाएगी। उन्होंने कोतवाली परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह की प्रेरणा कैंटीन का भी उद्घाटन किया।
जल्द शुरू होगी 35 करोड़ से बनी फॉरेंसिक लैब
झांसी में जल्द ही फॉरेंसिक लैब भी काम शुरू कर देगी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि यहां 35 करोड़ की लागत से लैब का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने को है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसकी मदद से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो सकेगी। अभी 27 अभियोगों में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।