फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rape of two women in a coach standing at the station, case against three soldiers

Jhansi News: स्टेशन पर खड़े कोच में दो महिलाओं से दुष्कर्म, तीन फौजियों पर मुकदमा

Sun, 02 Apr 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rape of two women in a coach standing at the station, case against three soldiers
झांसी। रविवार की शाम को झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर खड़े सेना के कोच में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िताओं की शिकायत पर मामले में तीन फौजियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपी जवानों को जीआरपी ने हिरासत में भी ले लिया है, जबकि एक फरार है। जीआरपी और सेना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन



जीआरपी के सीओ मो. नईम मंसूरी ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वालीं दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह रविवार की शाम किसी रिश्तेदार से मिलने झांसी स्टेशन पर आई हुईं थीं। इसी दरम्यान उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने उनसे कहा कि उसका मोबाइल खो गया है। कॉल करने के लिए उसने महिलाओं से उनका मोबाइल मांगा। इस पर महिलाओं ने उसे अपना मोबाइल दे दिया। इन दौरान उस व्यक्ति ने महिलाओं से जान पहचान बना ली और फिर बहाना बनाकर उन्हें अपने साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर ले गया। यहां एक बोगी खड़ी हुई थी, जिसमें दो फौजी सवार थे। महिलाओं ने कहा कि उन दोनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनका मोबाइल छीनकर धमकाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़िताओं ने घटना की जानकारी जीआरपी थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने ले आई। जबकि, एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना पाकर सेना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िताओं की शिकायत पर जीआरपी थाने में सेना के जवान संदीप, रवींद्र व सुरेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी और सेना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुईं हैं। फरार आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed