{"_id":"6074b0438ebc3ecfdd5432f9","slug":"rape-accused-sdm-surrendered-jhansi-news-jhs1930185126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी एसडीएम ने किया अदालत में समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
court scale.jpg
- फोटो : court scale.jpg
Link Copied
झांसी। दुष्कर्म के मामले में दो साल से फरार चल रहे उपजिलाधिकारी ने सोमवार सुबह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जनवरी 2019 में जालौन जिले की रहने वाली एक छात्रा ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट कराई थी कि वह झांसी जिले के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तभी साल 2017 -18 में जालौन जिले में तैनात (अब चित्रकूट जिले में तैनात) आगरा के पुष्पांजलि के पास रहने वाले सौजन्य कुमार विश्वास से उसकी जान-पहचान हो गई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। एसडीएम ने छात्रा से शादी करने का वादा कर झांसी आकर कई बार उसके साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए थे। इसी बीच छात्रा को जब पता चला कि एसडीएम पहले से ही शादी शुदा है तो उसने विरोध किया। इस पर एसडीएम ने कई बार जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। दो साल बीतने के बाद भी आरोपी हाथ नहीं आ सका था। गिरफ्तारी न होने पर सीपरी पुलिस ने घर पर नोटिस भी चस्पा किये थे। पुलिस टीम लगातार दबिश मे लगी रही, लेकिन आरोप हत्थे नहीं चढ़ पाया था। सोमवार को अचानक आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।