{"_id":"5d9ba8098ebc3e0131499ac1","slug":"raod-accident-jhansi-news-jhs1497989107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनगढ़ माता से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 23घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनगढ़ माता से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 23घायल
विज्ञापन
raod accident
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनगढ़ माता से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, तेईस घायल
दतिया/झांसी। सोमवार की दोपहर रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ग्राम मरसैनी के पास अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तेईस श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में छह लोगों को इलाज के लिए सेंवढ़ा अस्पताल भेजा गया। शेष को इंदरगढ़ अस्पताल भेजा गया। बाद में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में मृतक युवक डबरा निवासी हैं, जबकि घायल झांसी जिले के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार झांसी जिले के ग्राम गढ़मऊ निवासी लेखराम आदिवासी ने घर पर जवारे बोए गए थे। नवमी पर जवारे चढ़ाने के लिए लेखराम व उसके नाते रिश्तेदार कुल बत्तीस लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से तड़के तीन बजे रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने गए थे, वहां जवारे चढ़ाने के बाद सभी लोग वापस अपने घर जा रहे थे। रतनगढ़ माता मंदिर से लगभग दस किमी दूर मरसैनी गांव के पास अंधे मोड़ पर चालक ने गति कम नहीं की जिससे़ ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली पलटने से कुछ लोग उसके नीचे दब गए तो कुछ लोग दूर जा गिरे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर कुछ देर में ही एंबुलेंस व डायल 100 और पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन मंगवाकर ट्रॉली को सीधा किया और उसके नीचे दबे हेमंत आदिवासी (30) को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक डबरा के भितरवार रोड का निवासी है।
हादसे में लेखराम (35) पुत्र देवसिंह, रामदेवी (30) पत्नी आशाराम, रजनी (25) पत्नी रतीराम, सुनीता (25) पत्नी सुरेंद्र, शिवानी (12) पुत्री रतीराम, कुंअरदेवी (17) पुत्री जग्गू, राजवती (20) पत्नी रामस्वरूप, भगवानदास (36)पुत्र रामकिशोर, भारती (25) पत्नी भगवानदास, मंगला (30) पत्नी गोविंदशरण, आशिक (36) पुत्र हरीराम, आनंद (18) पुत्र आशाराम, जयंती (18) पुत्री लखन, प्रीति (20) पत्नी भूरा, बॉबी (16) पुत्र भगवानदास, इंदू (20) मोहन, मोहन (22) पुत्र हाकिम, भूरा (20)पुत्र महादेव, सोनम (16) पुत्री लेखराम, रतीराम (32) पुत्र इमरत, रतीराम (22)पुत्र जाहर सिंह, सुमन (30) पत्नी अशोक, नैंसी (8)पुत्री अशोक, ममता (16) पुत्री रामकिशन, रामकिशन (27)पुत्र रमेश और शिवा (24) पत्नी रतिराम आदिवासी घायल हो गए। चार घायलों को सेंवढ़ा भेजा गया जिसमें से नैंसी नामक की बालिका की हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जबकि इंदरगढ़ अस्पताल से चार लोगों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ज्यादातर घायलों के सिर व चेहरे पर चोट हैं।