{"_id":"6aea4064f3e056369108884f","slug":"ranipur-underbridge-has-been-waterlogged-for-five-months-jhansi-news-c-420-1-mot1006-15001-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रानीपुर अंडरब्रिज में पांच माह से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रानीपुर अंडरब्रिज में पांच माह से जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। नगर से झांसी जाने वाली सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 387 पर बने अंडरब्रिज में पांच माह से पानी भरा है। इससे लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है। यह अंडरब्रिज रेलवे ने जनमानस की सुविधा के लिए बनाया था।
यह सड़क प्रमुख है और जिला मुख्यालय को जोड़ती है। रानीपुर कस्बे समेत कई गांवों के लोगों की आवाजाही यहां चौबीसों घंटे रहती है। इस वर्ष बिना बरसात के भी अंडरब्रिज में पानी भर रहा है। रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया था कि अधिक बारिश से जल स्तर बढ़ गया है, जिससे पानी भर रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह अंडरब्रिज अब मुसीबत बन गया है। उनका मानना है कि यदि जल स्तर से पानी भर रहा है, तो समाधान रेलवे के जिम्मेदारों को ही करना चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने अंडरब्रिज की दीवार किनारे एक हॉल बनाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इस हॉल में छोटी समरसीबल मोटर लगाई जाए। इससे पानी को समरसीबल पंप द्वारा बाहर निकाला जा सके। यह भी चर्चा है कि पानी निकालने का ठेका अक्तूबर माह तक था, जो अब खत्म हो गया है। क्षेत्रवासी हरिकिशन, रामकिशन, देवीदयाल, रमेश चंद्र, मोहनलाल, जगदीश और भागवत नारायण ने रेलवे से इस समस्या के निदान की मांग की है।