फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani voice again surrounded in jhansi fort

किले में फिर गूंजी रानी की आवाज

Thu, 24 Oct 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
rani voice again surrounded in jhansi fort
झांसी के ऐतिहासिक किले में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड कार्यक्रम। अमर उजाला
किले में फिर गूंजी रानी की आवाज
विज्ञापन

झांसी। तीन महीने बाद बुधवार को एक बार फिर किले में रानी की आवाज गूंजी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने रानी की गौरव गाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो फिर से शुरू कर दिया है। इसके रोजाना दो शो आयोजित किए जाएंगे। इनमें एक हिंदी और दूसरी अंग्रेजी में होगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने साल 2008 में किले के भीतर लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की थी। शो में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और अभिनेता ओमपुरी की आवाज में रानी की गौरव गाथा बताई जाती थी। एक दशक से अधिक समय तक इसका अनवरत रूप से प्रदर्शन जारी रहा। लेकिन, पुराना होने की वजह से इसकी आवाज मंद पड़ने लगी थी। साउंड और लाइट दोनों ही मामलों में इसका स्तर पर नीचे आ गया था। इसके चलते जुलाई माह में इसे बंद कर दिया गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद तमाम सामाजिक संगठन भी शो को दुबारा शुरू कराने के लिए आगे आ गए थे। इस पर जेडीए ने शो की मरम्मत कराकर दुबारा शुरू करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

जेडीए ने लाइट एंड साउंड के कंट्रोल रूम को वातानुकूलित बनाया है। तापमान कम करने के लिए इसमें फॉल सीलिंग भी कराई गई है। कंट्रोल रूम के पुर्जे बदले गए हैं। साथ ही पुरानी लाइटों की मरम्मत कराई गई है। साउंड सिस्टम को भी ठीक किया गया है। पूरी तरह से दुरुस्त करने के बाद बुधवार की शाम से इसकी दुबारा से शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, संतोष वर्मा, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
डिजिटल शो की योजना नहीं चढ़ सकी परवान
प्रशासन ने पुराने लाइट एंड साउंड शो के स्थान पर नया डिजिटल शो तैयार कराने की योजना बनाई थी। इस पर झांसी विकास प्राधिकरण ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करने पर सहमति जता दी थी। डिजिटल शो तैयार करने वाली संस्थाओं से संपर्क भी किया गया था। लेकिन, शो तैयार हो पाता, इससे पहले ही पुरातत्व विभाग ने आपत्ति लगा दी। इससे अब पुराने शो को ही दुरुस्त कर दुबारा से शुरू किया गया है।

रोजाना होंगे दो शो
किले में लाइट एंड साउंड के रोजाना दो शो होंगे। अप्रैल से अक्तूबर माह तक पहला शो (हिंदी) शाम 7.45 से शुरू होकर 8.45 बजे तक चलेगा। जबकि, दूसरा शो (अंग्रेजी) 8.45 से शुरू होगा। नवंबर से मार्च तक पहला शो शाम 6.30 बजे और दूसरा 7.30 बजे शुरू होगा। भारतीय पर्यटक के लिए टिकट 50 रुपये का होगा। जबकि, विदेश पर्यटकों से प्रत्येक टिकट के 300 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed