फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani laxmi bai birth anniversary celebrated in Oman

ओमान में भी मनाया गया रानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव, अमर उजाला की अपील पर जलाए गए दीप जलाए, बांटीं गई मिठाइयां

Sat, 21 Nov 2020 07:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
rani laxmi bai birth anniversary celebrated in Oman
अमित सिजारिया - फोटो : amar ujala

रानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव झांसी के साथ ही देश-विदेश में मनाया गया। मूल रूप से झांसी निवासी एक एनआरआई पेट्रोलियम इंजीनियर ने परिवार और अन्य भारतीयों के साथ ओमान के मस्कट में रानी के सम्मान में उत्सव मनाया। साथ ही, अपने बच्चों के साथ शॉर्ट फिल्म ‘झांसी की रानी’ बनाकर रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और पराक्रम को दर्शाया।

विज्ञापन


झांसी निवासी अमित सिजारिया ने आईआईटी (आईएसएस) धनबाद से पेट्रोलिय इंजीनियरिंग की है। वे पिछले 11 वर्षों से ओमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अमित ने बताया कि कोरोना के कारण वे दिवाली पर झांसी नहीं आ सके। अमूमन हर वर्ष वे दिवाली से रानी की जयंती तक झांसी ही रहते हैं। इस बार यह संभव नहीं हो सका। 
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला के ई पेपर पर रानी झांसी का जन्मोत्सव मनाने की अपील और कवरेज देखी। इससे प्रेरित होकर ओमान में ही परिवार और अन्य भारतीयों के साथ रानी का जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान सभी ने वहां दीप जलाए, मिठाइयां बांटीं और ओमान में अन्य सहकर्मियों को रानी के पराक्रम की जानकारी दी। उन्होंने दो दिनों में ही बेटी आर्या और बेटे दर्श के साथ ‘झांसी की रानी’ शॉर्ट फिल्म भी बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे उनका लक्ष्य रानी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को अंग्रेजों की हुकूमत को हिलाकर रख देने वाली एक भारतीय महिला, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और निडरता के बारे में बताना भी है। फिल्म में रानी की भूमिका बेटी आर्या और अंग्रेज अफसर का किरदार बेटे दर्श ने निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed