फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani jayanti

शान से निकली शौर्य यात्रा... दिखी रानी के त्याग और पराक्रम की झलक

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
rani jayanti
झांसी। शनिवार को अमर उजाला की ओर से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इसके बाद दीपांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने दीपक व मोमबत्तियां जलाते हुए रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
विज्ञापन

ऐतिहासिक रानी महल से यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा व जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा आरपी निरंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, पूर्व महापौर किरण वर्मा, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महामंत्री अमित साहू व समाजसेवी श्रेष्ठ साहू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

यात्रा में आगे-आगे चल रहीं दो बग्घियों व घोड़ों पर रानी झांसी और उनकी नारी सेना की सिपहसलार सुंदर, मुंदर समेत भारत माता के स्वरूप चल रहे थे। डीजे बैंड से देश भक्ति के तराने गूंज रहे थे, वहीं लोक कलाकारों की टोलियां यात्रा में बुंदेली कला संस्कृति के रंग घोलती हुईं आगे बढ़ रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधी तिराहा, कोतवाली, पंचकुइयां, खंडेराव गेट होती हुई यात्रा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां डीआईजी जोगेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में दीपांजलि का आयोजन किया गया। यहां महानगर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने दीपक व मोमबत्तियां जलाकर रानी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।

रानी के स्वरूप में पहुंचीं छात्राएं, कैडेट्स ने लहराया तिरंगा
महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट के हाथों में 300 फुट का तिरंगा झंडा था। इस विद्यालय का घोष बैंड भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल की छात्राएं रानी की वेशभूषा में यात्रा का हिस्सा बनीं हुईं थीं। सेंट उमर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी यात्रा का हिस्सा बनकर कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया। इस दौरान ‘झांसी की रानी अमर रहें’ ‘भारत माता की जय’ उद्घोष गुंजायमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed