फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rang berange depak decorate this diwali

देसी झालर और रंग बिरंगे दीपकों से रोशन होगी दीपावली

Sun, 08 Nov 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rang berange depak decorate this diwali
दीपावली के लिए बाजारों में बिक रहे रंग बिरंगे कंडील। अमर उजाला
झांसी। दीपावली त्योहार इस बार देसी सामान से मनाया जाएगा। कोरोना को लेकर चाइना उत्पाद के बहिष्कार के बाद बाजार देसी सामानों से गुलजार है। बाजार में त्योहार की रौनक नजर आने लगी है। रंग-बिरंगे दीपक, वंदनवार, झालरें और कंडील से दुकानें सजी पड़ी हैं। त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए व्यापारी भी देसी उत्पादों की बिक्री को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

देसी झालरों की कई साल बाद मांग
दीपावली त्योहार पर इस बार चाइनीज झालरों से लोग तौबा कर रहे हैं। इसके चलते देसी झालरें बाजार में छाई हुई हैं। रंग-बिरंगी लाइटों के साथ झूमर, शुभ-लाभ की भी काफी मांग है। इनकी कीमत 60 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक है। कई व्यापारियों ने तो झालरें झांसी में ही तैयार कराई हैं। इसके साथ ही स्टार झालर भी बाजार में आई हुई है। व्यापारियों का कहना है कि चाइनीज उत्पाद अब मांग में नहीं हैं। लोग भी देसी झालरें ही पसंद कर रहे हैं। व्यापारी कहते हैं कि देसी झालरों की मांग कई साल बाद आई है।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे दीयों से जगमग होगी दीपावली
दीपकों के बिना दीपावली त्योहार अधूरा है। इसे लेकर बाजार में तमाम तरह के दीपक छाए हुए हैं। आकर्षक डिजाइनों वाले मिट्टी के दीये लोगों की पसंद बनेंगे। इसके साथ ही झांसी में तैयार किए गए रंग-बिरंगे दीपक, मटका दीपकों से भी बाजार भरा पड़ा है। बाजार में मिट्टी के दीपकों की कीमत 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। दीपक ट्रे और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का सामान भी आ गया है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार को लेकर मिट्टी के दीपकों की काफी मांग है। कई नई वैरायटी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलईडी कैंडल जलाएंगे लोग
बाजार में रंग-बिरंगे दीयों के साथ एलईडी कैंडल भी खूब छाई हुई हैं। इसमें तमाम तरह की आकर्षक डिजाइनें मौजूद हैं। जबकि रंग-बिरंगी मोमबत्तियां भी आ गई हैं। इनकी कीमत 60 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। इसके अलावा बाजार में एलईडी कमल भी आया है। व्यापारी कहते हैं कि कैंडल के साथ एलईडी लाइट कैंडल भी आई है। जोकि लाइट बैटरी से जलेगी।

वंदनवार और कंडील भी छाईं
त्योहार पर घर को सजाने के लिए आकर्षक वंदनवार और कंडील भी आ गई हैं। बांस पर बनी शुभ लाभ वंदनवार और पत्तियों से सजी वंदनवार भी आ गई है। इनकी कीमत 120 रुपये से 400 रुपये तक है। इसके अलावा प्लास्टिक फूलों की लड़ियां भी खूब बिक रही हैं। वहीं झूमर और कंडील भी खूब बिकने की उम्मीद है।
बोले व्यापारी
देसी सामान की मांग काफी आ रही है। इस बार बांस की बनी वंदनवार और कंडील आई है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं।- अरविंद नामदेव
मिट्टी के दीयों की कई नई डिजाइन आई हुई हैं। जिसमें कलात्मक दीपक ट्रे और बड़े रंगीन दीये भी आए हुए हैं। - वहीद खान
एलईडी कैंडल का इस बार नया माल आया है। इसकी काफी मांग रहने की उम्मीद है। रंगीन कैंडल भी पसंद बनेंगीं।- आरिफ
चाइना झालरों का क्रेज अब कम होता जा रहा है। इस बार देसी झालरें तैयार करवाई हैं। इनकी मांग भी आ रही है।- हरीश बरसैंया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed