फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramzaan

गुनाहों की बख्शिश का जरीया है रमजानुल मुबारक का महीना

Tue, 27 Apr 2021 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
ramzaan
झांसी। माहे रमजान में गुनाहों की माफी के साथ ही गुनाहगारों की बख्शिश का जरीया है। इस पाक महीने में सबाव का दर्जा सत्तर गुना अधिक होने के कारण कम तौबा करने पर ही अधिक का सबाव मिलता है। यह बात मुफ़ती साबिर कासमी ने कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पाक महीने को अल्लाह ने इनाम के तौर पर अता किया है। रमजानुल मुबारक के चांद का दीदार होते ही दोजख के दरवाजों को बंद कर जन्नत के दरवाजों को खोल दिया जाता है। इसी महीने में शैतान को कैद कर दिया जाता है। रमजान में सभी को रोजे रखकर अल्लाह पाक से अपने गुनाहों की तौबा करना चाहिए। अल्लाह अपनी मखलूक से सत्तर मॉ से अधिक प्यार करते हैं। माफी मांगने पर अल्लाह अपनी रहमतों से गुनाहों की माफी देते हैं। रमाजान का महीना इबादतों का महीने कहा जाता है। इस महीने जो कोई भी अपनी बख्शिश को नही करा सका वह कभी भी नही करा सकता है। हर इबादत का दर्जा सत्तर गुना अधिक मिलता है। जिससे की इस महीने में इबादतों के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना चाहिए। कहा रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का अशरा होता है इस अशरे में अल्लाह पाक लोगों के गुनाहों को माफ कर मगफिरत करते हैं। दूसरे अशरे में सभी को अल्लाह पाक से तौबा कर गुनाहों की माफी मांग कर मगफिरत की दुआ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वक्त करोना महामारी का दौर चल रहा है। पाकपरवरदिगार से इस महामारी से निजात दिलाने की दुआ कसरत से मांगे। अल्लाह रहीम और करीम है। दुआओं को जरूर कबूल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed