फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramprakash was elected unopposed as president and Sanjeev was elected secretary

Jhansi News: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए रामप्रकाश और संजीव सचिव

Mon, 19 May 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ramprakash was elected unopposed as president and Sanjeev was elected secretary

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) की शाखा संख्या तीन का झांसी मंडल कार्यालय में चुनाव और आमसभा का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह और सचिव संजीव कुमार द्विवेदी को निर्विरोध चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक वीके यादव और चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देखरेख में 41 प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इसके बाद नई कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन हुआ। इसमें सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। कार्यकारी अध्यक्ष वीके बाथम, उपाध्यक्ष अकील अहमद, अमित उपाध्यक्ष, सतीश त्रिपाठी, अरविंद यादव, संयुक्त सचिव प्रवेश सिंह, सहायक सचिव कालू राम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेन्द्र चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज कुमार जाट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। सभा में शाखा सचिव कामरेड संजीव कुमार द्विवेदी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान शाखा द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने आय और व्यय का विवरण रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके खरे, कामरेड भावेश प्रसाद सिंह, अजय सिंह यादव, सुनील पाल आदि मौजूद रहे। संचालन अध्यक्ष संजीवन राय व राम प्रकाश सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed