फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi ready for ramlila manchan waiting for yogi government approval uttar pradesh

Jhansi News: अट्टहास करने को ‘लंकेश’ तैयार, सरकार से अनुमति का इंतजार

Sun, 20 Sep 2020 01:34 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
jhansi ready for ramlila manchan waiting for yogi government approval uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
झांसी। रामलीला के मंचन में लंकापति रावण का अट्टहास हमेशा से ही दर्शकों के लिए अलग आकर्षण रहा है। कोविड - 19 एवं अधिकमास के कारण अभी रामलीला मंचन नहीं हो रहा है। रावण का किरदार निभाने वाले कलाकारों में इससे खासी बेचैनी है। उनका कहना है कि अगर रामलीला नहीं हुई, तो उन्हें दुख होगा। हालांकि आशा है कि सरकार मंचन को अनुमति जरूर देगी।
विज्ञापन


महानगर में सदर बाजार एवं बड़ा बाजार में रामलीलाओं का मंचन होता है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी स्थानीय कलाकार रामलीलाओं एवं जुलूस में राम कथा के विभिन्न पात्रों को जीवंत करते हैं। इन कलाकारों का कहना है कि रावण का चरित्र हमेशा से ही दर्शकों एवं कलाकारों के लिए विशेष रहा है। एक महा शक्तिशाली राजा के अट्टहास में कृत्रिमता न दिखे, इसके लिए उन्हें मंचन से पहले काफी तैयारी करनी पड़ती है। गरम पानी पीना पड़ता है। तेल, घी, मसालों से दूर रहना पड़ता है। साथ ही आयुर्वेदिक जड़ी मुलैठी भी खानी पड़ती है।
विज्ञापन


भले ही अभी रिहर्सल नहीं हो रही है, लेकिन रावण के संवाद वह बुदबुदाते रहते हैं। इंतजार है कि सरकार रामलीला मंचन की अनुमति दे। - राजू मिश्रा, रामलीला कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण की भूमिका में अट्टहास महत्वपूर्ण है। इसके लिए मुलैठी, गरम पानी, चाय का उपयोग करना पड़ता है, ताकि गला साफ रहे। - सत्यम बंसल, रामलीला कलाकार

रामलीला में कई बार रावण की भूमिका निभायी है। ऐसे में एक - एक संवाद याद है। दर्शकों को रावण की हंसी और रौबीला अंदाज हमेशा पसंद रहा है। - मनोज विजयवर्गीय, रामलीला कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed