फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramlila begin from 15 october

बड़ा बाजार में नारद मोह के साथ 15 से शुरू होगी रामलीला

Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
ramlila begin from 15 october
ramlila begin from 15 october
झांसी। सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद महानगर में रामलीला की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बड़ा बाजार में रामलीला का मंचन 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार के अलावा आवश्यकता पड़ने पर बाहर के कलाकार भी मंचन में अभिनय के लिए बुलाये जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड - 19 के कारण अभी तक रामलीला मंचन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब जब सरकार ने मंचन के लिए हरी झंडी दे दी है। ऐसे में महानगर की रामलीला कमेटियां भी सक्रिय हो गई हैं। बड़ाबाजार में नारद मोह के साथ मंचन शुरू हो जाएगा। इस रामलीला का आयोजन 13 दिन होगा। श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति बड़ा बाजार के मुख्य संयोजक भरत राय ने बताया कि प्रशासन को अनुमति के लिए पत्र दिया गया है। इस बार रामलीला में आवश्यकता पड़ने पर बाहर के कलाकार बुलाये जाएंगे। मंचन में इस बार वह वरिष्ठ कलाकार भी अपना अभिनय प्रस्तुत करेंगे, जो अभिनय से दूर हो चुके थे। उनके अनुसार मंचन में 15 वर्ष से ऊपर के ही कलाकार प्रतिभाग करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से मांग की जाएगी। इधर, श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जैन ने बताया कि शिव मंदिर में परंपरा के अनुसार मुकुट पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed