फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rama filled the papers for Legislative Council

रमा ने भरा विधान परिषद के लिए पर्चा

Wed, 10 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rama filled the papers for Legislative Council
झांसी। विधान परिषद के झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा निरंजन ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व हुई सभा में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी
विज्ञापन

प्रत्याशी की जीत के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

नामांकन से पूर्व सपा प्रत्याशी के समर्थन में मुक्ताकाशी मंच पर सभा हुई, जिसमें मंडल के तीनों जनपदों के सपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के पास जाएं। भाजपा के हाथों छली हुई जनता का समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास गहरा हुआ है।
विज्ञापन


सभा के बाद सपा प्रत्याशी पार्टी नेताओं व समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचीं। मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस ने भीड़ को गेट के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। चुनिंदा लोग ही प्रत्याशी के साथ अंदर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में रमा निरंजन ने अपने दस प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे प्रस्तावक
झांसी। विधान परिषद प्रत्याशी रमा निरंजन के दस प्रस्तावक मानसिंह, रामेश्वर, रामशरण, रवींद्र कुमार, हरिमोहन, अशोक कुमार, दीपशिखा, रामोदेवी, मानसिंह व सुरेंद्र बहादुर रहे।

2.95 करोड़ की संपत्ति है रमा के पास
झांसी। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा निरंजन ने नामांकन के साथ अपनी व पति की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया, जिसमें रमा ने अपनी चल संपत्ति 20.28 लाख व पति की 18.86 लाख रुपये बताई। हलफनामे में 8.61 लाख रुपये की नकदी, 8.40 लाख रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल व स्कोर्पियो गाड़ी, 14.16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा बैंक व बचत योजनाओं में जमा रकम की जानकारी दी।


जबकि, 2.55 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की जानकारी दी। नामांकन पत्र में दी जानकारी में उन्होंने बताया कि वह बीए पास हैं। इसके अलावा वह डेयरी व कृषि कार्य से भी जुड़ी हुई हैं। जबकि, पति आर पी निरंजन सरकारी सेवारत हैं। उनका स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed