फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ram navmi

राम के नाम से गूंजे मंदिर

Thu, 22 Apr 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
ram navmi
झांसी। बुधवार को महानगर में रामनवमी पर्व पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में जन्मोत्सव महाआरती हुई। साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन भी हुए। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से महानगर में भगवान श्री राम की शोभा यात्रा नहीं निकाली गई। मंदिरों में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने घर में रहकर ही भगवान का अवतरण दिवस मनाया।
विज्ञापन

मेहंदी बाग स्थित राम जानकी मंदिर में धूमधाम से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पुजारी प्रेमनारायण दास ने भगवान का मनोहारी श्रृंगार तथा जन्म महाआरती की। इस अवसर पर आतिशबाजी भी हुई। इस मौके पर पीयूष रावत, रवीश त्रिपाठी, विजय बल्लभदास, कल्याण दास, अमित गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। युवा ब्राह्मण महासंघ के कार्यालय पर जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, महेश पांडेय, बाबूलाल जारौलिया, राधे चौबे, ऋषभ त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, पवन नायक आदि मौजूद रहे। वहीं, सीपरी बाजार स्थित रघुनाथ जी के मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार हुआ। दोपहर बारह बजे पं. कैलाश नारायण पाठक ने महाआरती की। मंदिर में एक बार में सिर्फ पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर पं. अजीत शास्त्री, ध्रुव पाठक, अभिषेक शर्मा, राजू अग्रवाल, पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे। झोकनबाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, आचार्य पं. राम पाठक आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राम जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. मधुपाल सिंह ने कहा कि राम का नाम सभी को मोक्ष प्रदान करता है। इस मौके पर वीरेंद्र ठाकुर, बृजेंद्र सिंह, संजीव राजावत, सुमंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव राजावत, सुमंत सिंह, देवेंद्र सिंह सेंगर, शैलेंद्र ठाकुर, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। बिसाती बाजार स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर रामनवमी मनाई गई। पुजारी कृष्णा महाराज ने आरती की। इस अवसर पर चंदन सोनी, गगन सोनी, सागर सोनी, राजीव श्रीवास्तव व संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका सुधा चतुर्वेदी घर पर बागवानी करती हुईं।

केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका सुधा चतुर्वेदी घर पर बागवानी करती हुईं। - फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed