फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raksha toll plaza became toll free for one hour due to server down, Rs 2.13 lakh lost

Jhansi News: सर्वर डाउन होने से एक घंटे टोल फ्री हुआ रक्सा टोल प्लाजा, 2.13 लाख की लगी चपत

Sat, 04 Jan 2025 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Raksha toll plaza became toll free for one hour due to server down, Rs 2.13 lakh lost

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे के लिए झांसी-शिवपुरी हाईवे पर स्थित रक्सा टोल प्लाजा का सर्वर डाउन हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दो किलोमीटर दूर तक छोटे-बड़े वाहन खड़े हो गए। वाहनों की भीड़ से टोल प्लाजा को एक घंटे के लिए टोल फ्री करना पड़ा। टोल फ्री करने से महज एक घंटे में ही 2.13 लाख रुपये के टोल टैक्स की चपत सहनी पड़ी। दोपहर 12 बजे के बाद आवाजाही सामान्य हो सकी।



झांसी-शिवपुरी हाईवे (एनएच-27) पर रक्सा टोल का सर्वर शुक्रवार सुबह करीब 10:22 बजे डाउन हो गया। सर्वर न आने से टोल पर लगे स्कैनर भी ठप पड़ गए। वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। चंद मिनट में ही सभी लेन वाहनों से भर गए। वाहन चालक परेशान होने लगे। उधर, सर्वर ठप होने से टोल कर्मियों में भी खलबली मच गई। हालांकि अन्य स्थानों पर सर्वर काम कर रहा था। वाहनों की भीड़ को देखते हुए 11 बजे टोल प्लाजा को टोल फ्री करना पड़ा। इसके बाद वाहनों को आगे निकाला गया।
विज्ञापन




टोल मैनेजर पंकज शर्मा के मुताबिक दोपहर करीब 11:26 बजे सर्वर बहाल हो सका। इस दौरान कुल 742 वाहनों से बिना टोल लिए ही उनको आगे जाने दिया गया। टोल अफसरों ने करीब 2.13 लाख रुपये की चपत लगने की बात मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

दो किलोमीटर लगा लंबा जाम



टोल प्लाजा पर करीब एक घंटे तक सर्वर डाउन रहा। इस वजह दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इनमें सवारी गाड़ियां भी बीच में फंस गई। सवारी गाड़ियों के फंसने से लोग घंटों परेशान रहे। जाम लगने की सूचना पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वाहनों की लगातार बढ़ती कतार की वजह से हाईवे को टोल फ्री करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed