फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajgadh water problem

बड़ा संकट: तीन किलोमीटर दूर से पानी भरकर ला रहे राजगढ़वासी

Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rajgadh water problem
झांसी। वार्ड नंबर सात राजगढ़ में खपरा फैक्टरी के पास पानी का भारी संकट है। यहां लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। पाइपलाइन नहीं होने के कारण यहां के लोग पानी के टैंकर पर निर्भर हैं। लेकिन नियमित टैंकर नहीं आने के कारण पांच हजार की आबादी को तीन किलोमीटर दूर बल्लमपुर से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मोहल्ले में करीब पांच हजार लोग रहते हैं। लगभग सभी के घरों में बोरिंग है, लेकिन ड्राई एरिया होने के कारण बोरिंग पिछले महीने ही जवाब दे गई थीं। इसके बाद यहां के निवासी हैंडपंप पर निर्भर हो गए, लेकिन हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहे हैं। जो इक्का- दुक्का हैंडपंप पानी दे रहे हैं, उन पर दिनभर भीड़ रहती है। पानी के टैंकर भी नियमित नहीं आने से लोगाें को साइकिल पर डिब्बे टांगकर करीब ढाई से तीन किलोमीटर का सफर तय कर बल्लमपुर तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

यहां पर अभी पाइपलाइन नहीं डली है। केवल सर्वे हुआ हैै। मोहल्ले वालों को उम्मीद थी कि सर्वे होने के बाद पानी की पाइपलाइन डल जाएगी और समस्या हल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की बहुत परेशानी है। या तो पानी बल्लमपुर से लाना पड़ रहा है या फिर टैंकर से पानी मिलता है। लेकिन टैंकर नियमित नहीं आते हैं। दिन- दिन भर टैंकर का इंतजार करना पड़ता है। - आशा खरे
पानी की समस्या के समाधान के लिए पार्षद से कहा था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। चार दिन से टैंकर नहीं आया। यदि शिकायत करो तो कहते हैं कि केवल पीने का पानी मिलेगा। - मिथलेश तिवारी
यदि टैंकर आता भी है तो केवल चार डिब्बे पानी मिलता है। इतने पानी से क्या होता है। बल्लमपुर से पानी भरना पड़ रहा है। जितनी परेशानी इस साल हुई, इससे पहले नहीं हुई। - अनीता तिवारी
बोरिंग सूख गई हैं। डेढ़ सौ फिट तक पानी नहीं है। क्षेत्र के लगभग सभी घरों में बोरिंग होने के बाद भी गर्मियों में टैंकरों के सहारे रहना पड़ता है। टैंकर का नियमित संचालन होना चाहिए। - सोमा अग्निहोत्री
आसपास हैंडपंप सूख जाने से इस बार दिक्कत हो रही है। यदि हैंडपंप में पानी रहता तो काम चल जाता, लेकिन पानी नहीं है। साइकिल से ढोकर पानी भरना पड़ रहा है। टैंकर नियमित चलाए जाएं।

- तनु थापा
क्षेत्र में न तो नल हैं और न पानी के टैंकर नियमित आते हैं। ऐसे में केवल हैंडपंप के सहारे रहते हैं। यदि नियमित टैंकर आने लगें तो समस्या नहीं होगी। टैंकरों को लेकर राजनीति की जाती है। - देवेंद्र यादव
राजगढ़ के उक्त प्वाइंट पर टैंकर जा रहा है। यदि टैंकर नहीं पहुंचा है तो जांच कर नियमित रूप से टैंकर भेजा जाएगा।
- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed