फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rains begin, 27,000 metric tons of wheat at risk of moisture

Jhansi News: बारिश शुरू, 27 हजार मीट्रिक टन गेहूं में नमी का खतरा

Wed, 01 Jul 2026 03:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 01 Jul 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rains begin, 27,000 metric tons of wheat at risk of moisture
झांसी। बरसात शुरू हो चुकी लेकिन अभी भी मंडल में 27 हजार मीट्रिक टन (एमटी) से अधिक मंडी में ही रखा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक मंडल के तीनों जिलों से कुल 1,74,440.39 एमटी गेहूं गोदाम में रखा जा चुका जबकि 27367.96 एमटी का उठान बाकी है हालांकि अधिकारियों का दावा है कि क्रय केंद्र पर एजेंसियों ने यह गेहूं गोदाम के अंदर रखा है हालांकि बरसात में इसमें नमी आने का खतरा भी है।
विज्ञापन

मार्च के आखिरी सप्ताह में खरीद करने के लिए जनपद में 66 क्रय केंद्र खोले गए थे। शुरूआत में कम किसान मंडियों की ओर रुख कर रहे थे पर अप्रैल और मई में गेहूं बेचने केे लिए पंजीकृत किसान मंडियों में पहुंचे और क्रय केंद्र पर जमकर खरीद हुई। जनपद झांसी में 99,500 एमटी का लक्ष्य था लेकिन लक्ष्य से ज्यादा किसानों से खरीद की गई। जालौन में 56,244.95 एमटी व ललितपुर को 69,000 एमटी की खरीद का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष तीनों जिलों को 78.68 प्रतिशत खरीद हुई। खरीद के दौरान पहले किसानों को बारदाने का संकट का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद कंपनी से बारदाना आवंटन की निर्बाध खरीद हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडलीय खाद्य विपणन अधिकारी संजीव द्विवेदी ने बताया कि गेहूं को मंडियों के गोदामों में शिफ्ट करने के साथ ही उन्हें लगातार गोदामों में पहुंचाया जा रहा है। साथ बारिश को देखते हुए बारिश से गेहूं को बचाने के लिए ट्रक को तिरपाल से ढककर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलावार उठान और क्रेंदों पर बेचा गेहूं
जिला उठान बकाया
झांसी 74,130.50 8,445.35
जालौन 48,133.62 8,111.34
ललितपुर 52,176.28 10,811.34
(नोट : उठान और बकाया एमटी में)


अवशेष और भुगतान की स्थिति
जिला भुगतान अवशेष
झांसी 20,957.67 552.87
जालौन 12,653.77 238.12
ललितपुर 15,188.17 1,216.83
(नोट : अवशेष और भुगतान लाख रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed