फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rainfall at mumbai disturbs passengers of jhansi

मुंबई की बारिश से झांसी के यात्री परेशान!

Fri, 05 Jul 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
rainfall at mumbai disturbs passengers of jhansi
मुंबई की बारिश से झांसी के यात्री परेशान!
विज्ञापन

झांसी। मुंबई की बारिश ने ट्रेनों के संचालन पर बुरा प्रभाव डाल रखा है। मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इससे वापसी में भी यह गाड़ियां लेट हो रही हैं। शुक्रवार को मुंबई से आने वाली पंजाब मेल निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ियों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल बना रहा।

मुंबई की बारिश से इस ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें लगातार देरी से चल रहीं हैं। बृहस्पतिवार को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 12598 जनसाधारण एक्सप्रेस सात घंटे, 12107 लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस आठ घंटे, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली 12137 पंजाब मेल पांच घंटे, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 13 घंटे, 22130 तुलसी एक्सप्रेस दस घंटे, 22110 निजामुद्दीन लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 14 घंटे, 12174 प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दस घंटे देरी से आई। चार जून को मुंबई से पंजाब मेल को निरस्त कर दिया गया। इस कारण यह गाड़ी शुक्रवार को झांसी नहीं आएंगी। मुंबई से ट्रेनों के देरी से आने के कारण उक्त सभी गाड़ियां वापसी में भी घंटों लेट हो रही हैं। इन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों का बुरा हाल है। यात्रियों से प्रतीक्षालय भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed