फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain

तेज बारिश ने फसलों को दी राहत, झमाझम का इंतजार

Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
rain
केकेपुरी पुराना भुसारी फार्म हाउस की गली में भरा नाले का पानी ।
झांसी। बृहस्पतिवार को सुबह अच्छी बारिश होने से फसलों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि झमाझम पानी गिरना बहुत जरूरी है। तभी नदी, नहरें भर सकेंगी। इससे ही फसलों की सिंचाई का प्रबंध हो पाएगा। उधर, शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

झांसी समेत बुंदेलखंड में कमजोर मानसून की वजह से एक तिहाई वर्षा भी नहीं हो पाई है। इस कारण किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है। जबकि, इस समय देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं मगर बुंदेलखंड में सूखे का डर सताने लगा है। पिछले दो दिनों से झांसी में लगातार रिमझिम बारिश हो रही थी, बृहस्पतिवार को सुबह अच्छी बारिश हुई। हालांकि, इस सीजन में लगातार झमाझम पानी लगातार गिरता है, जो कि अभी तक थमा हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रिमझिम बारिश फसलों को सूखने नहीं देगी लेकिन बढ़वार समेत अच्छी फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में तेज पानी गिरना बहुत जरूरी है। अभी मानसूनी सीजन खत्म होने में एक महीने का समय है। यदि आगे भी ऐसे ही हालात रहे तो फिर समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

खुशनुमा हो गया मौसम
कभी रिमझिम तो कभी बौछार गिरने की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, सर्द हवाएं चलने की वजह से उमस और गर्मी भी खत्म हो गई है। लोग खुशनुमा मौसम का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed