फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rain cold air seasion cold

बारिश, ठंडी हवाओं से खुशनुमा हुआ मौसम

Sat, 20 Mar 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rain cold air seasion cold
झांसी। बारिश ओर ठंडी हवाओं से शुक्रवार को झांसी का मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही आसमान से बदली छाई हुई थी लेकिन शाम को सर्द हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर बूंदाबांदी भी जारी रही। इससे तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन

मार्च से तापमान में इजाफा होने के साथ ही तेज गर्मी पड़ने लगी थी। अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था मगर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को मौसम में बदलाव आ गया। सुबह से ही आसमान में बदली छाई हुई थी। हालांकि, सुबह 11 बजते-बजते आसमान खुलना शुरू हो गया। दोपहर में धूप खिल गई।
विज्ञापन

शाम को फिर से बदली छानी शुरू हो गई। घने बादल छाने के कारण तेज बिजली की कड़कड़ाहट के बीच बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर दो-तीन बार कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश रुकने पर तेज सर्द हवाएं भी चलीं। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बदली छाई रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed