फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rain broke the dreams of farmers, fields filled with water after sowing of Kharif crop

Jhansi News: बारिश ने तोड़े किसानों के सपने, खरीफ फसल बोआई के बाद खेतों में पानी भरा

Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rain broke the dreams of farmers, fields filled with water after sowing of Kharif crop
- जनपद में अब तक 63 फीसदी हो चुकी है खरीफ फसल की बुवाई
विज्ञापन

- 12 दिन का समय शेष, बारिश बंद होने पर कर सकते हैं बोआई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में खरीफ की फसल में मोटे अनाज, दलहन और तिलहन की अबतक करीब 63 फीसदी बोआई हुई है। इसमें दहलनों में उड़द और मूंग की कुल बोआई अबतक मात्र 61 फीसदी ही हो सकी है। जबकि तिलहनाें में सोयाबीन की बोआई 69 फीसदी तक हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 18 जुलाई तक मानक बारिश 267.06 मिमी बारिश होनी चाहिए। इसके सापेक्ष 499.7 मिमी बारिश शुक्रवार सुबह आठ बजे तक हो चुकी है। इसके साथ ही बारिश से कड़ेसराकला का अमृत सरोवर तालाब पूरा भर गया और उसका पानी ओवरफ्लो होकर नवनिर्मित ओपन जिम पार्क में भर गया। तालाब का पानी ओपन जिम पार्क में भरकर बहता हुआ नेशनल हईवे-44 पर भर गया। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



फसल- लक्ष्य -बुवाई (हेक्टेयर में)
धान- 946- 582
मक्का 32,031 -24,709
ज्वार 234 -135
बाजरा-28-04
श्रीअन्न-06-01
मूंग- 1437 -1165
सोयाबीन-33,936-23,467
तिल -1811-1124
मूंगफली-26,481-16,241
उड़द- 2,34,708-1,43,508
00000000000000
खरीफ फसल का कुल क्षेत्रफल-3,32,147 -2,10,936

बारिश से खरीफ फसल की बोआई प्रभावित हुई है। जिन किसानों ने बोआई कर दी है, उनके खेतों में बीज खराब होने की जानकारी मिल रही है। 48 टीमें से नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। अभी भी यदि बारिश रुक जाए तो किसान 31 जुलाई तक फसल की बोआई खेतों में कर सकते हैं।-यशराज सिंह,उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन

----------------

बारिश में खंभे गिरने से चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

बानपुर/ललितपुर। बृहस्पतिवार को बारिश और तेज हवा के चलते इस फीडर के अंतर्गत ग्राम गुगरवारा में चार बिजली के खंभे टूट गए, जिसके चलते इस फीडर के अंतर्गत बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्राम गुगरवारा, नगारा, टौरिया, मिर्चवारा समेत कई गांव और उदयपुरा रेलवे स्टेशन को होने वाली विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली विभाग ने अगले दिन शुक्रवार को खंभे लगाने और लाइन जोड़ने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed