{"_id":"5713e5684f1c1b1f3610fc55","slug":"railways-will-now-easy-mutual-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में अब म्यूचुअल ट्रांसफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में अब म्यूचुअल ट्रांसफर होगा आसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
rly imply, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। घर से दूर नौकरी करने वाले रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी है, अब उन्हें म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रेल मंत्रालय ने ट्रांसफर पोर्टल खोलकर अपने कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर आवेदन की सुविधा दी है। इस पर आवेदन करते ही उनका पूरा विवरण रेलवे मुख्यालयों व रेलवे बोर्ड तक को मिल जाएगा।
देश में रेलवे के करीब 12 लाख कर्मचारियों में से ऐसे हजारों हैं, जो सैकड़ों मील दूर तैनात होने की वजह से अपने घर-परिवार से दूर हैं। ऐसे लोगों को पहले म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए अपना साथी खुद तलाशना पड़ता था, इसमें कई साल लग जाते थे। रेल मंत्रालय के कार्मिक विभाग ने इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ट्रांसफर पोर्टल बना दिया है। पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन कर म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए अपने साथी की खुद तलाश कर सकेंगे।
देश भर के 68 मंडल व कारखाना कार्मिकों को राहत
रेल मंत्रालय की इस पहल से देश भर के सभी 68 मंडल रेल प्रबंधक कार्यालयों, 17 महाप्रबंधक कार्यालयों के साथ ही उत्पादन इकाइयों में तैनात कर्मचारियों को खासी राहत मिलेगी। वहीं, रेलवे भर्ती बोर्ड व सेल के माध्यम से नौकरी पाने वाले हजारों युवक प्रोबेशन पीरियड पूरा होते ही तबादले के लिए परेशान होते थे। अब उन्हें इस पोर्टल से ट्रांसफर पाने में काफी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
कर्मचारी खुद कर सकते हैं मानीटरिंग
पोर्टल पर एक बार आवेदन करने के बाद उस पर की जा रही कार्यवाही की कर्मचारी खुद मानीटरिंग कर सकेंगे। आवेदन के साथ ही स्थानांतरण के लिए उनकी प्राथमिकता सूची तय हो जाएगी। इस काम में रेलवे भी पूरी मदद करेगा।
सुविधा लेने पर खत्म होगी वरिष्ठता
म्यूचुअल ट्रांसफर की यह सुविधा लेने पर रेलवे कर्मचारियों को दूसरे स्थान जाने पर वहां के कनिष्ठ कर्मचारी के रूप में ज्वाइन करना होगा। इसके साथ ही उसे ट्रांसफर अलाउंस, पैकिंग अलाउंस, ज्वाइनिंग लीव व ट्रांसफर पास की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
इस तरह करें आवेदन
म्यूचुअल ट्रांसफर के इच्छुक आवेदकों को रेलवे की वेबसाइट www.indianrail.gov.in में सबसे नीचे मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे लिंक पर क्लिक करना होगा। इस पर रेलवे बोर्ड की वेबसाइट खुल जाएगी। इस पेज पर महत्वपूर्ण इंपार्टेंट इंफॉर्मेशन में ट्रांसफर पोर्टल का लिंक है। यहां पर आवेदक ऑनलाइन आवेदन मांगी गई सूचनाओं के आधार पर कर सकता है। इसके लिए वह किसी साइबर कैफे संचालक की भी मदद ले सकता है, ताकि उसका आवेदन गलत न हो जाए।