फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways will get revenue of Rs 1.40 crore on each rake.

Jhansi News: रेलवे को हर रैक पर मिलेगा 1.40 करोड़ का राजस्व

Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Railways will get revenue of Rs 1.40 crore on each rake.
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बरुआसागर रेलवे स्टेशन से पहली बार लौह अयस्क की लोडिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। बरुआसागर से हुबली मंडल के तोरणागल्लू भेजे जा रहे लौह अयस्क से रेलवे को प्रत्येक रेक पर करीब 1.40 करोड़ रुपये का मालभाड़ा राजस्व मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम फ्रेट नीरज भटनागर ने बताया कि स्टील फर्म ने बरुआसागर से दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल स्थित तोरणागल्लू (जेएसडब्ल्यू साइडिंग) तक लौह अयस्क भेजने के लिए 58 वैगनों की मांग की है। यह रेक 1716 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेगा। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में शुरू की गई परियोजना के तहत हर महीने 8 से 10 रेक लोड होने की संभावना है, जिससे झांसी मंडल को 12 से 14 करोड़ रुपये प्रति माह और करीब 100 करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हो सकता है। अगले 35 वर्षों तक इस यातायात के जारी रहने की ग्राहक की प्रतिबद्धता के चलते लगभग 3,500 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक राजस्व का अनुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे और झांसी मंडल में पहली बार लौह अयस्क की लोडिंग हो रही है। साथ ही, पीओएल (पेट्रोलियम उत्पाद) के बाद यह दूसरा उत्पाद है, जिससे रेलवे को सबसे अधिक मालभाड़ा दर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed