{"_id":"d5daa45ff0f32cf83499ab4716d68915","slug":"railways-mock-drill-tested-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने मॉक ड्रिल कर जांची तैयारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने मॉक ड्रिल कर जांची तैयारियां
झांसी/ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को लोको शेड में मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन की तैयारियां जांची।
बृहस्पतिवार को लोको शेड का नजारा बदला हुआ था। लग रहा था कि जैसे कोई रेल हादसा हो गया है। हर तरफ आरपीएफ के जवान, चिकित्सक व रेल कर्मचारियों की भीड़ दिखाई दे रही थी। पता लगा कि हादसा नहीं हुआ है, मगर आरपीएफ व आपदा प्रबंधन के कर्मचारी हादसे के समय मौजूदा स्थितियों से लड़ने का अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान एनडीआरएफ व रेलवे की टीम द्वारा कोच में फंसे यात्रियों को कोच काटकर निकाला गया व उन्हें उपस्थित चिकित्सा टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आरपीएफ टीम द्वारा घायल यात्रियों को कोच से बाहर निकलवाने व उपचार दिलवाने में एनडीआरएफ व रेलवे की टीम को सहयोग दिया गया। घटनास्थल के चारों ओर घेराबंदी कर बाहरी व्यक्तियों को अंदर आने से रोका गया व यात्रियों के सामान की सुरक्षा की गई। मेगाफोन के माध्यम से यात्रियों को धैर्य रखने की अपील की गई व उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।