फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways gave promotion to 4032 employees in three years

तीन साल में रेलवे ने दी 4032 कर्मचारियों को पदोन्नति

Sat, 17 Jul 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Railways gave promotion to 4032 employees in three years
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने कोविड- 19 की दूसरी लहर के दौरान कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्मिक विभाग द्वारा तीन वित्तीय वर्ष में 4032 कर्मियों को पदोन्नति देने के साथ ही 2290 शिकायतों का निस्तारण किया है। इसके साथ ही कार्य के दौरान मृत 54 रेलकर्मियों के सेटलमेंट राशि और आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति वरीयता के आधार पर प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘कार्मिक सारथी’ नाम से वेब पोर्टल तैयार किया गया। इसमें कार्मिक सारथी द्वारा प्राप्त 280, मेल के माध्यम से प्राप्त 296, विंडो के माध्यम से प्राप्त 814 और फोन के माध्यम से प्राप्त 900 शिकायतों का समाधान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने मृतक आश्रितों के मामलों के निस्तारण और अनुकंपा नियुक्ति को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए शाखाधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों से कुल 54 रेलकर्मियों की मौत की सूची प्राप्त हुई है जिसे कार्मिक विभाग शत प्रतिशत पूरा करने में लगा हुआ है। इसी क्रम में नवंबर 2020 से कर्मचारियों का ई- पास जारी किए जा रहे हैं ताकि वे घर बैठे मोबाइल के माध्यम से आरक्षण करा सकें। वहीं रेलवे चिकित्सालय में पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को संविदा के आधार पर पूर्ण कर लिया गया ताकि रेलकर्मियों के इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed