फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways changed the shape of 120 years old wooden sleeper bridge

Jhansi News: 120 साल पुराने लकड़ी वाले स्लीपर पुल का रेलवे ने बदला स्वरूप

Mon, 16 Jun 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Railways changed the shape of 120 years old wooden sleeper bridge

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी मंडल के एट-कोंच पर 120 साल पुराना पुल था। इस पुल पर लकड़ी के स्लीपर बिछे हुए थे। इस कारण ट्रेन को 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजारने के निर्देश थे। इस खंड में तीन पुल थे। दो को पहले ही बदला जा चुका है। इस आखिरी पुल के स्वरूप को रेलवे ने पूरी तरह बदल दिया है। अब इस पुल पर से ट्रेन अपनी पूरी स्पीड के साथ गुजरेगी।




एट जंक्शन-कोंच रेल लाइन सिर्फ 13 किमी लंबा है। इस ट्रैक पर कुल चार ट्रेनों का संचालन होता है। ट्रैक पर 120 साल पुराने रेलवे ब्रिज बने हुए थे। दो पुल को पहले ही आरसीसी ब्लॉक और सीसी स्लीपर से लैस कर दिया गया है। बचे हुए एक पुल से अभी तक ट्रेनें 15 किमी प्रति घंटे की गति से गुजरती थीं, पर अब इसे भी बदल दिया गया है। यह कार्य सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी मंडल में लकड़ी के स्लीपर युक्त तीन पुराने स्टील गर्डर ब्रिज थे। इनमें से यह अंतिम पुल था, जिसका प्रतिस्थापन कार्य पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed