फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway worker problem solve karmic sarathi

रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाएगी ‘कार्मिक सारथी’ वेबसाइट

Wed, 23 Dec 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Railway worker problem solve karmic sarathi
झांसी। रेल मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा तैयार की गई कार्मिक सारथी वेबसाइट पर कर्मचारी अब अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे। वेबसाइट पर ही समस्या का क्या निदान निकाला गया? इस बात का भी पता चल जाएगा। मंगलवार को इस वेबसाइट का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर फेसबुक ग्रुप पर्सनल डिपार्टमेंट झांसी डिवीजन का भी शुभारंभ किया गया। इस ग्रुप पर कर्मचारी अपनी सेवा से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण कर सकते हैं। साथ ही ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) हेल्पडेस्क का भी शुरूआत की गई। एचआरएमएस एवं सेवा संबंधी पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9794825807 व 05102371627 नंबर जारी किया गया। एचआरएमएस के तहत विकसित माड्यूल के माध्यम से मंडल का पहला मानार्थ पास सेवानिवृत्त कर्मचारी जीवन प्रकाश को जारी किया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा उपस्थित रहे। आभार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed