फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway will make separate corridor for goods trains

Jhansi News: मालगाड़ियों के लिए रेलवे अलग बनाएगा गलियारा

Fri, 17 Mar 2023 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Railway will make separate corridor for goods trains
झांसी। मालगाड़ियों का सुचारु रूप से आवागमन बना रहे। इसके लिए रेल प्रशासन द्वारा अलग से गलियारा बनाया जा रहा है। इसके तहत झांसी रेल मंडल में 316 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन डाली जा रही है। इसमें से 104 किलोमीटर का काम पूरा हो भी चुका है। एक साल में काम पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सवारी गाड़ियोें को निकालने के लिए अक्सर मालगाड़ियों को लूप लाइन में डालकर खड़ा कर दिया जाता है। अक्सर मालगाड़ी को गुजारने के लिए सवारी गाड़ियां भी रोक दी जाती हैं। इससे गाड़ियां विलंबित हो जाती हैं। इससे निपटने के लिए अब रेलवे मालगाड़ियों के लिए अलग से गलियारा बना रहा है। झांसी रेल मंडल में इस गलियारे को बनाने के लिए मथुरा से बीना तक 315.66 किमी लंबी तीसरी लाइन डाली जानी है। इसमें से डबरा-आंतरी के बीच 20 किमी, ग्वालियर से बानमौर के बीच 19 किमी, बानमौर से मुरैना के बीच 19.23 किमी, ललितपुर से जाखलौन के बीच 16.58 किमी व ललितपुर से बिजरौठा रेलखंड के बीच 29.5 किमी का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी ट्रैक पर भी काम जारी है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन की एक साल में इस काम को पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

तीसरी लाइन पर 120 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
झांसी। शुक्रवार को रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने बबीना-माताटीला के बीच नवनिर्मित 19.88 किमी लंबे तीसरे रेल ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान इस ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर इसका स्पीड ट्रायल किया गया। इसके अलावा ट्रैक की गुणवत्ता भी जांची गई। इस मौके पर मुख्यालय से आए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण मंजुल माथुर, डीआरएम आशुतोष समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed