फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway train started

प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार व पांच से ही ट्रेनों में बैठेंगे यात्री, शेड्यूल तैयार

Mon, 01 Jun 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
railway train started
सोमवार से शुरू होने जा रही रेल सेवा की झांसी रेलवे स्टेशन पर रविवार को व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाते
झांसी। 1 जून से ट्रेनों के संचालन को अंतिम रूप देते हुए रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो, तीन और चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म से ट्रेनों से यात्री बैठेंगे। दिल्ली से झांसी आने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन और मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनें चार व पांच नंबर प्लेटफार्म रुकेंगीं। ट्रेनों के संचालन पर कंट्रोल से सीधी नजर होगी। परिचालन पर अधिकारी सीधे नजर रखेंगे। रविवार को डीआरएम ने अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिए हैं। दिन भर डीआरएम अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी देते व जुटाते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दो महीने बाद एक बार फिर 1 जून से रेलवे नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। यात्रियों को सफर के लिए कंफर्म टिकट लेना तो जरूरी होगा ही, साथ ही रेलवे द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। सफर के दौरान यात्रियों को चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा, स्टेशन पर ट्रेन के टाइम से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा। सोमवार से झांसी रेलवे स्टेशन से 28 अप और डाउन की स्पेशल ट्रेनों का निकलना शुरू हो जाएगा। पूछताछ कार्यालय पहले की तरह काम करने लगेगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के अंदर सिर्फ उन्हीं यात्रियों को जाने की अनुमति मिलेगी, जिनके पास कंफर्म टिकट होंगे। यात्रियों की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की जाएगी। इन ट्रेनों में जाने के लिए जनरल टिकट नहीं मिलेंगे। बेवजह लोग स्टेशन के अंदर न जाएं, इसके लिए प्लेटफार्म टिकट भी नहीं मिलेगा। ट्रेन में टिकट चेकिंग और आरपीएफ स्टाफ चलेगा। यात्रा से डेढ़ घंटे पहले यात्री को स्टेशन पहुंचना होगा। मुख्य द्वार से ही प्रवेश होगा, साथ ही जीआरपी पुल भी पूरी तरह बंद रहेगा। पुल पर भी पुलिस फोर्स लगेगा। यात्रियों को छोड़ने आने वाले वाहनों को रुकने की अनुमति नहीं होगी। एक से दूसरे प्लेटफार्मों पर आने जाने के लिए यात्रियों को एस्केलेटर पुल का उपयोग करना होगा। मुख्य पोर्टिको के बीच रस्सी बांधकर डिवाइडर बनाया गया है। रविवार को डीआरएम संदीप माथुर ने स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखकर निर्देश दिए। स्टेशन पर बैरीकेडिंग लगाकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन बैरीकेडिंग से ही यात्रियों को निकलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीपर में 72 व जनरल कोच में बैठेंगे 54 यात्री
ट्रेेनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पूरी तैयारी है। जितनी सीटें, उतनी ही यात्रिओं को यात्रा की अनुमति मिलेगी। स्लीपर कोच में 72 व जनरल कोच में 54 यात्री आरक्षण कराने के बाद ही यात्रा कर सकेंगे। यही नियम एसी कोचों में भी लागू होगा।
घर से लेकर आना पड़ेगा खाना व पानी
रेलवे ने 1 जून से चलने वाली ट्रेनों में कुछ बदलाव भी किया है। इन ट्रेनोें में पैंट्री कोच नहीं लगेगा, जिसके चलते सफर में यात्रियों को खाना नहीं मिल सकेगा। डीआरएम संदीप माथुर ने भी यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपना खाना व पानी लेकर सफर करें, ताकि यात्रा के दौैरान परेशानी न उठानी पड़े।
प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजरेंगी श्रमिक ट्रेनें
प्लेटफॉर्म नंबर एक से यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। एक नंबर प्लेटफॉर्म से श्रमिक एक्सप्रेस का आवागमन होगा। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रिओं को भी किसी तरह की असुविधा न हो इसके चलते स्टेशन पर हर समय उद्घोषणा भी होगी।
स्टेशन पर खुले स्टॉल, पैकेट बंद सामान ही मिलेगा
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर बने खाने के स्टॉल रविवार को खोले दिए गए। काउंटर पर केवल पैकेट बंद ही खाने की चीजें यात्रियों को दी जाएंगी। किसी भी तरह का खुला हुआ सामान इन काउंटरों से नहीं बेचा जाएगा। स्टॉल पर भी कम संख्या में ही दुकानदार बैठ सकेंगे। उन्हें सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए हाथों में ग्लव्ज पहनने होंगे।
65 साल से अधिक और 10 साल से कम उम्र के बच्चे यात्रा से बचें
ट्रेन में बीते कुछ दिनों से हो रही घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने रेल मंत्रालय को एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, पहले से बीमार (जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कर्करोग, कम प्रतिरक्षा) वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, जब तक बहुत जरूरी न हो, रेल यात्रा करने से बचें।

झांस मंडल से गुजरेंगी ये ट्रेनें
1 जून से झांसी मंडल से 02779/02780/07305/07506 वास्कोडिगामा निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 01015/01016 गोरखपुर लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 2156ध्02155 निजामुद्दीन हबीबगंज भोपाल एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02533/02534 लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02617/02618 निजामुद्दीन अर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस - 02629/02630 नई दिल्ली यशवंतपुर कर्नाटका संपर्क क्त्रसंति (सप्ताह में दो दिन) - 02723/02724 नई दिल्ली हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02715/02716 नांदेड अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02805/02806 विशाखापटनम नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02181/02182 निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 09165/09166 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) - 09167/09168 अहमदाबाद वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) - 02541/02542 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02285/12286 सिकंदराबाद निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) इन ट्रेनों का संचालन होगा।
इन बातों का रखना होगा ख्याल
- स्टेशन और यात्रा के दौरान मास्क पूरे समय लगाना और सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा।
- यात्रियों को लाने और ले जाने वाले वाहनों को ड्राप एंड गो के तहत एंट्री मिलेगी।
- स्टेशन पर पार्किंग के अलावा कहीं और गाड़ियां खड़ी नहीं की जा सकेंगी।
- थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के बाद ही यात्री को स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा।
- यात्री के पास कंफर्म टिकट होने पर ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा।
- प्रत्येक यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना आवश्यक होगा।
- यदि किसी यात्री में कोविड-19 के लक्षण जैसे तेज बुखार पाए जाते है तो उसे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- वातानुकूलित कोचों में परदे नहीं लगेंगे। यात्रा के दौरान बेडरोल भी नहीं मिलेगा। यात्री अपनी व्यवस्था कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed